Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
धूप में रहने और तंबाकू के सेवन से होता है लिप कैंसर, जानिए लक्षण
होठों का कैंसर खतरनाक रोग है, यह मुंह के कैंसर का ही एक प्रकार है। इससे पीड़ित व्यक्ति को खाने-पीने में परेशानी होने के साथ होठों की सुंदरता भी बिगड़ जाती है। लिप कैंसर सूरज की किरणों में ज्यादा रहने और तम्बाकू खाने की वजह से होती है। होठों के कैंसर का उपचार आसान नहीं होता। इसमें मरीज के होठों पर घाव बनने लगते हैं।
लिप्स या होंठ का कैंसर असामान्य कोशिकाएं हैं, जो नियंत्रण से बाहर निकलती हैं। यह कैंसर होठों पर घावों या ट्यूमर के रूप में होती हैं। ये सबसे सामान्य प्रकार के मौखिक कैंसर हैं। ये कैंसर पतली, सपाट कोशिकाओं ( सेल ) में विकसित होते हैं, इसे हम स्क्वैमस सेल कहते हैं।

होठों में कैंसर का संक्रमण धीरे धीरे पूरे होठ की कोशिकाओं में फैलने लगता है और होठों से खून निकलने लगता है। कई बार तो यह घाव मुंह के अंदर की तरफ बढ़ जाता है। ज्यादातर लोगों में यह नीचे के होठ में देखने को मिलता है। अगर समय पर रहते इसके लक्षणों के बारे में मालूम चल जाएं तो इसका इलाज सम्भव हैं। आइए जानते हैं होठों या लिप्स कैंसर के बारे में।
लिप्स कैंसर के अन्य लक्षण
होठों के कैंसर से ग्रसित व्यक्ति के दांत ढीले होने लगते हैं
-होठों में सूजन और दर्द रहना
-होठों से या आस-पास से खून निकलना
-होठों के ऊपर सफेद चकते या लाल रंग के निशान हो जाना
-गले और मुंह में दर्द रहना
-आवाज में बदलाव आ जाना
लिप्स कैंसर होने के कारण
तम्बाकू और गुटखे का सेवन करने वाले लोगों को होठों का कैंसर होने का खतरा बना रहता है।
ओरल सेक्स से बढ़ता है लिप कैंसर का खतरा
सूर्य की किरणों में ज्यादा समय तक रहने से भी लिप्स कैंसर हो सकता है।
सिगरेट या हुक्का पीने वालों को भी लिप्स कैंसर होने का खतरा रहता है।
कैसे होती है जांच?
अगर अचानक से आपके होठों पर घाव होने लगें और उसमें से पस निकलने लगे तो
तुरंत जाकर किसी चिकित्सक को जाकर जांच कराएं। अगर लम्बें समय से ये समस्या हो रही है तो लापरवाही न बरतें। आपके होठों पर जख्म होने का कारण इंफेक्शन, किस करने या फिर कोई दवाई भी हो सकती है। यदि यह कैंसर नहीं है तो आपकी यह समस्या कुछ ही दिनों में दवाई के सेवन से ठीक हो जाएगी।
इलाज
एक बार होंठ या लिप्स कैंसर की पुष्टि होने के बाद सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और कीमोथेरेपी आदि के जरिए इस कैंसर का इलाज हो सकता है।
ऐसे बचें
होठों के कैसर यानी लिप कैंसर से बचाव का सबसे अच्छा तरीका यह है कि तम्बाकू और गुटखे के सेवन के साथ ही धूम्रपान करने से बचा जाएं। प्रचुर मात्रा में फल और सब्जी खाने से लिप कैंसर होने का खतरा कम रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
