Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
जानिए बादाम से क्या है दिल का नाता?
क्या आप ये बात जानते है कि बादाम आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा हैं और ये आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता हैं। एक नई अध्ययन समीक्षा बताती है कि आपको एक दिन में कितना बादाम उपभोग करने की आवश्यकता है। इस लेख में हम आपको बादाम के फायदों के अलावा आहार में शामिल करने के लिए 5 अन्य नटस के बारे में भी उपयोगी जानकारियां दे रहे हैं।
हम में से ज्यादातर लोग ये बात अच्छे से जानते हैं कि बादाम मेमोरी के लिए अच्छा हैं। लेकिन एक नई स्टडी के रिव्यू से ये भी बात सामने आई है कि यह आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है, खासकर भारतीयों के लिए,जो कि यूरोपीय लोगों की तुलना में अधिक हार्ट से जुड़ी समस्याओं से घिरे हैं। एक शोध के अनुसार 1,500 से अधिक स्टडीज के रिव्यू से पता चलता है कि स्वस्थ आहार के हिस्से के रूप में बादाम को दैनिक रूप से शामिल करने से डिस्प्लिडेमिया कम हो सकता है, जो भारतीयों के बीच हृदय रोग के लिए सबसे महत्वपूर्ण जोखिम कारकों में से एक है।
डिस्प्लिडेमिया हाई एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर और कम एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर के कारण होता है। विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी रूप में बादाम के 45 ग्राम की दैनिक खपत डिस्प्लिडेमिया को कम करने में मदद कर सकती है ।

वहीं भारत में की गई एक और स्टडी में ये भी बात सामने आई है कि दैनिक आहार में बादाम को शामिल करने से पेट की वसा कम हो जाती है जिसे मेटाबोलिक सिंड्रोम और इस्कैमिक हार्ड डिजीज (आईएचडी) का एक प्रमुख कारक माना जाता है।
दिल की बीमारी का क्या कारण है
फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खराब डाइट हैबिट जैसे कि शक्कर, नमक और चिकनाई वाला भोजन जो कि कई स्थितियों का जिम्मेदार है जैसे कि मोटापा और इंसुलिन प्रतिरोध जो अब भारतीयों के बीच आम है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये समस्याएं आनुवांशिक है इस कारण हार्ट से जुड़ी समस्याएं आजकल ज्यादा सामने आ रही है। दुनिया भर में हुए कई अध्ययनों से ये पता चला है कि बादाम में रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने की क्षमता है। बादाम फैट प्रोफाइल, एंटीऑक्सीडेंट विटामिन ई, आहार फाइबर, और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरे होते है जो कि सेहत के लिए अच्छे है।
डाइट में शामिल करने योग्य अन्य नटस
यहां हम आपको 5 अन्य नटस के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आपको आवश्यक रूप से अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए
काजू
काजू विटामिन ई और बी 6 का समृद्ध स्रोत हैं। जिसे विभिन्न व्यंजनों में रिच लुक देने और स्वाद लाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से काजू खाते हैं, उनमें हार्ट डिजीज से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम रहता है।
अखरोट
अखरोट के साथ अन्य नटस जैसे हैजल्नट और बादाम खाना वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता हैं। अखरोट महत्वपूर्ण ओमेगा -3 फैटी एसिड, आहार फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरे होते है। यह सुपरफूड आपके मस्तिष्क में एक क्षेत्र को सक्रिय करता है जो कि भूख को कम करता है। एक स्टडी के अनुसार आधा कप अखरोट आंत में प्रोबियोटिक बैक्टीरिया की मात्रा में वृद्धि करके और दिल और मस्तिष्क रोग के जोखिमों को दूर करके आपके डाइजेस्टिव सिस्टम की रक्षा करने में मदद कर सकता हैं।
पिस्ता
शोध में पाया गया है कि पिस्ता खाने से कोरोनरी हृदय रोग का खतरा लगभग 30 प्रतिशत कम हो सकता है जबकि कैंसर के खतरे को भी 15 प्रतिशत तक किया जा सकता है। वहीं एक अन्य स्टडी में पाया गया है कि पिस्ता शरीर से विषैले पदार्थो को निकालकर कैंसर के कारक तत्वों के खिलाफ शरीर को लड़ने में मदद कर सकता है। और यदि आपका शुगर लेवल हाई हैं, तो पिस्ता खाने से टाइप 2 डाइबिटीज की समस्याओं से भी निजात मिल सकता है।
मूंगफली
पिस्ता के साथ, मूंगफली खाने से दिमाग तेज होता हैं। वर्ष 2017 में हुई एक स्टडी से पता चला है कि एक उच्च वसा वाले भोजन के साथ मूंगफली के लगभग तीन औंस खाना आपके दिल के लिए अच्छा होता है। और एक और स्टडी ये बताती है कि स्तनपान कराने के दौरान मूंगफली खाने से नवजात शिशुओं को आगे जाकर एलर्जी जैसी समस्याओं से बचाया जा सकता है।
मैकाडामिया
ये एक संतुलित आहार का हिस्सा होना चाहिए। यह सेलेनियम और जिंक से भरपूर है , जो कि बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है और डैंड्रफ को कम करता है। यह स्कैल्प से फंगस को भी नष्ट कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
