Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
पूरी रात उल्लूओं की तरह जागते रहते है आप, इन हेल्दी ड्रिंक्स से मिलेगी आपको सुकून की नींद
कई लोगों को नींद ना आने की समस्या होती है जो उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद जरूरी होती है। तनाव या सही दिनचर्या नहीं होने के कारण भी लोगों को नींद नहीं आने की समस्या होती है। इसके अलावा कई लोगों का सोने का समय फिक्स नहीं होता है। जिस वजह से भी कई लोगों को नींद नहीं आती है। नींद न आने की सबसे बड़ी वजह हॉर्मोन्स के असंतुलित होना भी होता है जिसके कारण आपको अच्छी नींद नहीं आती है।
लेकिन कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स होते हैं, जिनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, विटामिन और आयरन शरीर को तनावग्रस्त होने से बचाते हैं और अच्छी नींद लाने में भी मदद करते हैं।

दूध
दूध में अमिनो एसिड ट्रिप्टोफन होता है जो एक कामिंग इफेक्ट की तरह काम करता है। यह दिमान को शांत करता है और साथ ही अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार होता है। अमिनो एसिड सेरोटोनिन का उत्पादन करता है जो नींद को सही करने में मदद करता है।

बनाना स्मूदी
रात को बनाना स्मूदी भी आपको एक अच्छी और गहरी नींद दे सकता है। इसके लिए अपको सिर्फ सबसे पहले केलों को ब्लैंड कर लें। इसके बाद इसमें मक्खन और दूध मिलाकर स्वादिष्ट सा बनाना स्मूदी बना लें। इसे पीने के बाद आपको आधी रात होने वाली स्नैक्स क्रेविंग भी नहीं होगी। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पौटेशियम आपके मसल्स को आराम पहुंचाते है जिससे आपको अच्छी नींद आती है।

चेरी जूस:
चेरी जूस में एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है और साथ ही नींद को भी प्रभावित करता है। इसके अलावा यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ावा देता है जो अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार होता है और साथ ही शरीर को भी आराम देने में मदद करता है, जिससे अच्छी नींद आती है।

ग्रीन-टी
ग्रीन-टी में फ्लेवोनॉयड और कैटेचिंस नामक पॉलिफेनॉल्स होता है जो नींद को प्रभावित करने वाले हार्मोन को बूस्ट करता है। इसके अलावा इसमें अमिनो एसिड थियानिन भी होता है जो तनाव को कम करने और अच्छी और आरामदायक नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है। ग्रीन-टी में रिलैक्सींग इफेक्ट भी होता है जो नसों को आराम पहुंचाता है और अच्छी नींद लाने के लिए भी जिम्मेदार होता है।

नारियल पानी
नारियल पानी एनर्जी बूस्टिंग ड्रिंक होता है जो अच्छी और पूरी नींद के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम और मैग्निशियम भी होता है जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। नारियल पानी में विटामिन-बी भी होता है जो तनाव को कम करता है और नींद पूरी करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
