Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अखरोट खाने से दूर होता है डिप्रेशन, किसी सुपरफूड से नहीं है कम
अमेरिका में हुए एक अध्ययन के मुताबिक अखरोट खाने से अवसाद यानी डिप्रेशन का खतरा कम हो जाता है और एकाग्रता का स्तर बेहतर होता है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अखरोट खाने वाले लोगों में अवसाद का स्तर 26 प्रतिशत कम, जबकि इस तरह की अन्य चीजें खाने वालों में अवसाद का स्तर 8 प्रतिशत कम पाया है।

अध्ययन में पाया गया है कि अखरोट खाना शरीर में ऊर्जा में वृद्धि और बेहतर एकाग्रता से संबद्ध है। विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधार्थी लेनोर अरब ने एक अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि अध्ययन में शामिल किए गए 6 में से हर 1 वयस्क जीवन में एक समय पर अवसाद ग्रस्त होगा। इससे बचने के लिए किफायती उपायों की जरूरत है जैसे कि खानपान में बदलाव करना। अरब ने बताया कि अखरोट पर शोध पहले हृदय रोगों के संबंध में किया गया है और अब इसे अवसाद के लक्षण से संबद्ध कर देखा जा रहा है। इस अध्ययन में 26,000 से अधिक अमेरिकी वयस्कों को शामिल किया गया।
अखरोट को पावर फूड भी कहा जाता है कि क्योंकि इसमें विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी ऐसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स स्रोत होता है जो दिमाग को ऊर्जा देता है। इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है।
मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को देता है बढ़ावा
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। कई अध्ययनों ने यह पाया गया है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को सपोर्ट करता है और अवसाद के लक्षणों को कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
