Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
खाली पेट जीरा और गुड़ पीने से कटती है बीमारियां, पीरियड में मिलती है राहत
जीरा एक ऐसी चीज है जो आसानी से हर किसी के घर में मिल जाता है। दिखने में तो बहुत ही मामूली सा होता है लेकिन इसके फायदे बहुत होते है। इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सहायक होते हैं। वहीं गुड़ अपने नाम की तरह ही गुणकारी भी होता है। तड़का लगाने से लेकर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में जीरे का बहुत इस्तेमाल होता है।
आयुर्वेद में भी इसके कई महत्व बताए गये हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ और जीरे का पानी हमारे लिए कई गुना ज्यादा फायदेमंद होता है। जी हां, गुड़ और जीरे का पानी एक साथ मिलाकर पीने से शरीर के कई बीमारी दूर हो जाती है।

पीरियड्स की समस्याओं से राहत
पीरियड्स में होने वाली अनियमितता और पेट में दर्द जैसी परेशानियां में जीरा और गुड़ का पानी राहत पहुंचाता है।

सिरदर्द में आराम
ठंड में बहुत सारे लोग सिरदर्द से परेशान रहते हैं, ऐसे में गुड़ और जीरे का पानी पीने से आपको आराम मिलेगा। अगर आपको सर्दी लग गई गै तो यह उसमें भी आपको आराम पहुंचाएगा।

कमर दर्द का रामबाण इलाज
सर्दियों में ज्यादातर लोगों को पीठ में दर्द की शिकायत रहती है। गुड़ और जीरे का पानी आपको इससे राहत दिलाने का काम करता है।

इम्यून सिस्टम को करे मजबूत
जीरा और गुड़ हमारे शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करने के साथ-साथ हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा यह पेट संबंधित परेशानी जैसे कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द को धीरे-धीरे खत्म करने में भी मददगार है।

कब्ज करें दूर
जीरा और गुड़ का पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। पेट में बाउलिंग मूवमेंट प्रॉपर तरह से काम करते है। जिस वजह से लम्बी कब्ज की पेट की समस्या दूर होती है।

गुड़-जीरे का पानी को बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी डाल दें। अब इसमें एक चम्मच गुड़ का चूरा और एक चम्मच जीरे को मिलाकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद एक कप में इस पानी को डालकर आप पी सकते हैं। ध्यान रखें इसे आपको सुबह खाली पेट पीना है।



Click it and Unblock the Notifications