Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
सोने से पहले पीएं घी वाला दूध, आयुर्वेद ने भी माना इसे गंभीर रोगों का रामबाण इलाज

आयुर्वेद के अनुसार दूध में घी डालकर पीने से कई गंभीर रोगों से मुक्ति मिलती है। दूध में घी डालकर पीना हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। घी दूध में मौजूद विटामिन डी को सोख कर हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
इसके अलावा घी विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन को भी सोख लेता है जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। गर्म दूध में घी मिलाकर खाने से सिर्फ ये ही फायदे नहीं है ये शिशु से लेकर बुर्जुगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

पाचन क्रिया बढ़ाए
दूध में घी डालकर पीने से आपकी पाचन क्रिया मजबूत हो जाती है। घी वाले दूध को पीने से पाचन एंजाइम तेजी से काम करतें है जिससे बेहतर पाचन में मदद मिलती है। यदि आपको कब्ज है या पाचन तंत्र कमजोर है, तो आप नियमित रूप से घी वाला दूध पीना चाहिए।

स्त्रियों के लिए लाभदायक
स्त्रियों में प्रदर रोग की समस्या में गाय का घी रामबाण की तरह काम करता है। गाय का घी, काला चना व पिसी चीनी तीनों को समान मात्रा में मिलाकर लड्डू बनाकर खाली पेट सेवन करना चाहिए।

सेक्स ड्राइव बढ़ाता है
संभोग के बाद कमजोरी या थकान महसूस हो तो एक गिलास गुनगुने दूध में गाय का घी मिलाकर पी लेने से थकान व कमजोरी बहुत जल्दी दूर हो जाती है। दूध में घी मिलाकर पीने से सेक्स ड्राइव बढ़ती है।

शारीरिक और मानसिक कमजोरी करें दूर
आयुर्वेदिक मान्यता है एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और मिश्री मिलाकर पीने से शारीरिक, मानसिक व दिमागी कमजोरी दूर होती है। साथ ही, जवानी हमेशा बनी रहती है। काली गाय के घी से बूढ़े व्यक्ति भी युवा समान हो जाता है। प्रेग्नेंट महिला घी-का सेवन करे तो गर्भस्थ शिशु बलवान, पुष्ट और बुद्धिमान बनता है।

आंखों के लिए फायदेमंद है
एक चम्मच गाय के घी में एक चौथाई चम्मच काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट व रात को सोते समय खाएं। इसके बाद एक गिलास गर्म दूध पिएं। आंखों की हर तरह की समस्या दूर हो जाएगी।

मुंह के छाले का रामबाण नुस्खा
सर्दियों में दिनभर में एक बार दूध में घी डालकर पीने से सेहत बन जाती है। दवाओं के कारण शरीर में गर्मी होने पर या मुंह में छाले होने पर भी यह रामबाण की तरह काम करता है। खांसी ज्यादा परे



Click it and Unblock the Notifications
