Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
पथरी का इलाज है तुलसी और शहद की चाय, जाने और भी फायदे
तुलसी के पत्ते बहुत सारी बीमारियों के लिए फायदा करते हैं, और ऐसे ही शहद भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तुलसी और शहद की चाय मिलाकर पीने से काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इन्हें सब्जी और दाल में डालकर खाने से आंखें तेज होती हैं। तुलसी के पत्ते चबाकर नहीं खाने चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद लेड दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इन्हें पानी में या खाने में मिलाकर सेवन किया जाता है।
शहद को पेट से रिलेटेड बीमारियों, सर्दी में, स्किन का ठीक रखने के लिए और बहुत सारी दवाइयों में यूज किया जाता है। आइए जानते है तुलसी और शहद के मिश्रण को मिलाकर खाने से क्या फायदे होते हैं।

मॉर्निंग सिकनेस को रोकने के लिए
गर्भवती महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है। रोजाना सुबह तुलसी और शहद से बनी चाय पीने से प्रेगनेन्सी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस के समय भी खाली पेट ले सकते हैं।

मलेरिया से बचाएं
तुलसी में किटाणुनाशक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी-बायोटिक बुखार कम करने के लिए भी ज़रूरी होता है। यह इंफेक्शन की वजह से होने वाली बीमारियों और मलेरिया से भी राहत देती है। आयुर्वेद के अनुसार, जो इंसान बुखार से पीड़ित हो उसे तुलसी का काढ़ा बहुत ही फायदा करता है। इसे बनाने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को आधे लीटर पानी में इलायची पाउडर और शहद मिलाएं। इसे तब तक के लिए उबाले जब तक यह मिक्सचर आधा न रह जाए। इसके बाद से पीएं।

स्मोकिंग की छूट जाती है लत
तुलसी में शक्तिशाली एंटी-स्ट्रेस तत्व होने के कारण यह स्मोकिंग छोड़ने में मददगार हो सकती है। जिस स्ट्रेस की वजह से लोग धूम्रपान के आदी हो जाते हैं, तुलसी की पत्तियां उस स्ट्रेस लेवल को कम कर देती हैं। रोजाना एक कप उबले हुए पानी में तुलसी और शहद मिलाकर लगाएं।

पत्थरी दूर करें
किडनी की पथरी को निकालने के लिए तुलसी की पत्तियों के जूस को शहद के साथ मिलाकर 6 महीने तक रोज पिएं। तुलसी में मौजूद एसेटिक एसिड और दूसरे तत्व किडनी की पथरी को गलाने का काम करते हैं।

मुंहासे होते है कम
तुलसी के पत्ते और नींबू का रस मिलाकर पीने से दाद खाज ,चेहरे झाइयां, कील मुंहासे और अन्य त्वचा रोगों पर लगाने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

दिल के लिए अच्छा
तुलसी में शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व- युगेनॉल होता है। यह तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके दिल का देखभाल करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। हार्ट को हेल्दी बनाने के लिए रोज खाली पेट सूखी तुलसी की पत्तियां चबाएं। इससे किसी भी तरह के हृदय संबंधी रोग दूर रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
