Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
1 दिन में 6 कप कॉफी से ज्यादा पीना यानी दिल की बीमारी का खतरा
हम में से कई लोगों की सुबह कॉफी से होती है। जो लोग चाय के आदी नहीं होते है वो कॉफी को पीना ज्यादा पसंद करते है। कॉफी आपकी कितनी ही पसंदीदा ड्रिंक क्यों न हो लेकिन इसके अधिक सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर आप एक दिन में 6 कप से ज्यादा कॉफी पीते हैं तो आपको दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा 22 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में यह स्टडी प्रकाशित हुई है।

दिल से जुड़ी बीमारी और कॉफी के सेवन के बीच संबंध
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो कार्डिवस्क्युलर डिजीज यानी दिल से जुड़ी बीमारियां दुनियाभर में लोगों की मौत की सबसे बड़ी वजह है जिसे रोका जा सकता है। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में हर छठा व्यक्ति दिल की बीमारी से प्रभावित है। इस स्टडी के जरिए यह जानने की कोशिश की कि लंबे वक्त तक कॉफी का सेवन करने और दिल से जुड़ी बीमारियों के बीच क्या कनेक्शन है? एक्सेस कैफीन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है जो दिल की बीमारी को बढ़ाता है।

हार्ट डिजीज और ब्लड प्रेशर से बचने के लिए कॉफी का सेवन न करें
कॉफी का सेवन दुनियाभर में स्टिम्यूलेंट यानी उत्तेजक के रूप में किया जाता है। कॉफी पीने से नींद भाग जाती है, आप तरोताजा महसूस करते हैं, एनर्जी लेवल बेहतर होता है और फोकस करने में मदद मिलती है। कई लोग जानना चाहते है कि दिनभर में कितनी कैफीन का सेवन करना चाहिए। आखिर कितनी कैफीन को ज्यादा कैफीन माना जाए। लिहाजा अपने हार्ट और ब्लड प्रेशर को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है कि आप अपने कॉफी इनटेक को लिमिट करें और एक दिन में 6 कप से कम कॉफी ही पिएं। स्टडी में के मुताबिक 6 कप के बाद कैफीन का कार्डियोवस्क्युलर सिस्टम पर नकारात्मक असर पड़ने लगता है।'
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
