Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
साइंस भी मानता है पार्टनर के साथ सोएं आप, सेहत को मिलते हैं ढेरों फायदे
आप इस बात से तो भलीभांति वाकिफ होंगे कि अच्छी सेहत के लिए भरपूर नींद की कितनी जरूरत है। पर्याप्त नींद लेने के दूसरे फायदों के बारे में भी आप जानते ही होंगे। लेकिन नींद से जुड़ी एक बात है जो शायद आपको मालूम नहीं होगी।

साइंस के मुताबिक अपने पार्टनर जिससे आप बहुत प्यार करते हैं उसके साथ सोने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। जिससे आप प्यार करते हैं उसके साथ बेड शेयर करने से आपको कई सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे और ये चेंज सिर्फ इमोशनल नहीं बल्कि शारीरिक भी हैं।
किसी के साथ अपना बेड शेयर करना आपको थोड़ा परेशान कर सकता है लेकिन इसके नुकसान से ज्यादा इसके फायदे हैं, जिसे जानकार आप भी ऐसा करना चाहेंगे।

1. मिलती है सुरक्षा की भावना, आती है अच्छी नींद
जब आप अपने बिस्तर में उसके साथ होते हैं जिससे आप बहुत प्यार करते हैं तो उसकी मौजूदगी से ही आपको सुरक्षा की भावना मिलने लगती है। वहीं दूसरी तरफ जब आप अकेले बेड पर होते हैं तब आपको उस तरह की सिक्योरिटी महसूस नहीं हो पायेगी। हो सकता है आपको इस बात का डर सताए कि आखिर कोई आपके साथ क्यों नहीं है। वहीं जब आप खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं तो सोना आसान हो जाता है।

2. आप उठते हैं जबर्दस्त ऊर्जा के साथ
जब आप अकेले सोते हैं तब पूरी रात अजीब से भय और पूरे बिस्तर पर उलट-पुलट करते हुए गुजारते हैं लेकिन वहीं जब आप अपने पार्टनर के साथ सोकर सुबह उठेंगे तब आपको एक बेहतरीन ऊर्जा का एहसास होगा। रात में जितनी अच्छी क्वालिटी की नींद आप लेंगे, सुबह उतना ही फ्रेश आप महसूस करेंगे।

3. दर्द से मिलती है राहत
आपके शरीर में ऐसे कई प्रोटीन (साइटोकिन्स) हैं जो शरीर में सूजन और दर्द को कम करने का काम करते हैं। जब व्यक्ति स्ट्रेस और तनाव महसूस करता है तब उसके शरीर में साइटोकिन्स का लेवल बढ़ जाता है। लेकिन जिससे आप प्यार करते हैं उसके साथ अपनी नींद पूरी करने से साइटोकिन्स के लेवल को कम करने में मदद मिलती है।

4. घबराहट से मिलता है आराम
जब आप किसी अपने के करीब होते हैं तब आपको कम तनाव और घबराहट भी कम महसूस होती है। इसके पीछे भी एक वजह है। दरअसल आपके शरीर में कोर्टिसोल नाम का हार्मोन है जो तनाव और बेचैनी के लिए जिम्मेदार होता है। जब आप अपने पार्टनर के साथ होते हैं तब ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है और ये शरीर के कोर्टिसोल लेवल को नियंत्रित रखता है।

5. आपका इम्यून सिस्टम बेहतर होता है
क्या आप ये जानते हैं कि अपने पार्टनर के साथ एक बेड पर सोने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है? कुछ समय पहले हुई स्टडी में ये बात सामने आयी कि जो कपल एक दूसरे से प्यार जताते रहते हैं वो वायरस या बैक्टीरिया की वजह से जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।

6. आपके शरीर का तापमान रहता है नियंत्रित
जब आप सो जाते हैं तब आपका मस्तिष्क आपके शरीर को तापमान कम रखने के लिए संकेत भेजता है। इस वजह से आपको रात में जल्दी ठंड भी लग सकती है। लेकिन यदि आपके पास आपका पार्टनर है जिसके साथ आप कडल कर सकते हैं तो आपको उसके साथ गर्माहट का एहसास होगा। आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहेगा और आपको रात में ठंड भी नहीं लगेगी।

7. ब्लड प्रेशर रहता है रेगुलेटेड
विज्ञान ये बात कह चुका है कि गले लगने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट कम रखने में मदद मिलती है। इसका मतलब है कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर रहता है उन्हें रात में अपने पार्टनर के साथ सोने से फायदा मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications