Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अंडा सही है या खराब इन तरीकों से करें पहचान, आसान सी है ये ट्रिक्स
हम बाजार से अंडे कई बार दर्जन के भाव ले आते हैं लेकिन हमें ये मालूम नहीं होता है कि ये अच्छा है या खराब। अंडे की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है। अंडे खराब न हो इसलिए हम इसे फ्रीज में रख देते हैं लेकिन ये जरुरी नहीं कि वो फ्रिज में भी सुरक्षित रहेंगे। इस बात की गारंटी तो कोई नहीं ले सकता है कि बाजार से जितने भी अंडे लेकर आए हैं वे सभी सही हों, ऐसे में यह जरूरी है कि खराब अंडे की पहचान करनी आनी चाहिए।
आज हम आपको अंडे चैक करने की ऐसी ही तरकीबों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप जान सकते है कि अंडे सही है या सड़ चुके हैं।

पानी में डूबाकर देखें
हर अंडे के एक सिरे पर अंदर की ओर एयर पॉकेट होती है, जब अंडा फ्रेश होता है तो यह एयर पॉकेट छोटी होती है और अंडे के पुराने या खराब होने पर यह बड़ी हो जाती। इस एयर पॉकेट की मदद से ही आप अंडे की फ्रेशनेस जांच सकते हैं। इसके लिए चौड़े मुंह वाले एक बर्तन में पानी भर लें। गिलास को इतना खाली छोड़ दें जिससे जब अंडा इसमें डाला जाए तो पानी बाहर न गिरे। अब अंडे को इस पानी में डूबा दें। अगर अंडा होरिजेंटल होकर नीचे बैठ जाता है तो इसका मतलब की यह बिल्कुल फ्रेश है।अगर होरिजेंटल होते हुए भी यह हल्का उठा हुआ है तो इसका मतलब है कि वह थोड़ा पुराना हो चुका है। लेकिन अगर अंडा ऊपर आकर पानी में तैरने लगे तो जान जाइए कि यह खराब हो चुका है। एयर पॉकेट बढ़ जाने की वजह से अंडा हल्का हो जाता है और ऊपर आकर तैरने लगता है।

हिलाकर देखें
अंडे को कान के पास पकड़ें और फिर इसे हिलाकर देखें। अगर आपको आवाज आती है, तो इसका अर्थ है कि यह अंडा खराब हो चुका है और आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिये। और अगर आपको अंडे को हिलाते समय कोई आवाज न आए तो यानी अंडा सही है और आप इसका सेवन कर सकते हैं

तोड़कर देखें
अंडे को तोड़कर भी उसकी जांच की जा सकती है। अंडे को प्लेट में तोड़ें। अगर तोड़ने के बाद आप देखते हैं कि अंडे का योक थोड़ा सा ग्लोब शेप में है। और अंडे का सफेद हिस्सा उस योक के पास है तो इसका अर्थ है कि अंडा ताजा है। अगर योक सपाट है और सफेद हिस्सा पानी की तरह है तो यानी अंडा खराब हो चुका है और इसे फैंकना है उचित है।

अगर अंडे में दिखे ब्लड स्पॉट
अंडे में ब्लड स्पॉट होना न तो बुरा होता है और न ही यह फर्टलाइज्ड अंडे की पहचान होती है। यह अंडे के निर्माण के समय किसी टूटी हुई रक्तवाहिनी के कारण होता है। क्योंकि समय के साथ यह ब्लड स्पॉट समाप्त हो जाते हैं, तो अगर किसी अंडे में आपको यह मिलता है तो इसका अर्थ है कि आप ताजा अंडे का सेवन कर रहे हैं। आप इसे बेहिचक खा सकते हैं। और आप इस स्पॉट को न खाना चाहें तो इस स्पॉट को चाकू की नोक से हटा भी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
