Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
नाश्ते से पहले खाएं एक चम्मच ऑलिव ऑयल और नींबू का रस, घटेगा वजन और बढ़ेगी मुंह की चमक
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बिगड़ती लाइफस्टाइल का असर हमारे फिटनेस पर पड़ता जा रहा है। जिसका नतीजा मोटापा, डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियों के रुप में सामने आ रहा है। खराब खानपान सेहत के साथ-साथ शरीर के कई हिस्सों को क्षति पहुंचाती हैं। बिगड़ी रुटीन लाइफ का सबसे ज्यादा असर हमारे लीवर और हॉर्ट पर पड़ता है। हेल्दी लाइफस्टाइल और हार्ट डिजीज जैसी समस्याओं से बचने के लिए अति आवश्यक है कि हम हेल्दी खानपान और रुटीन की तरफ रुख करें।
ऐसी चीजों का सेवन करें जो शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट और टॉक्सिन को निकालकर आपको मोटापे और बीमारियों से दूर रखता है। ऐसा ही एक देसी नुस्खा है एक चम्मच जैतून का तेल और नींबू का रस। रोज सुबह नाश्ते से पहले एक चम्मच जैतून तेल में एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिला कर पीने से शरीर के कई बीमारियों का नाश होता है, आइए जानते है।

बॉडी को डिटॉक्स करता है
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए ऑलिव ऑयल और नींबू का रस बहुत प्रभावी नुस्खा है। इसके सेवन से पेट में मौजूद टॉक्सिन निकल जाता है। लिवर और पित्ताशय को स्वस्थ बनाए रखता है। इसके साथ ही यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

चेहरे के लिए फायदेमंद
जैतून तेल और नींबू का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और आंखों के डार्क सर्कल भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। अगर आप इसे पीना शुरू करने का सोच रहे हैं तो एक बात का खास ख्याल रखें कि ये तभी ज्यादा असर करेगा जब आप शराब, स्मोकिंग और जंक फूड से दूरी बनानी होगी।

कब्ज से राहत
गलत खानपान के कारण कब्ज की समस्या होना आम बात है। इन दोनों में मौजूद लैक्सटिव और इंफ्लेमेटरी गुण आपकी इस प्रॉब्लम को दूर करते हैं। इसका सेवन करने से गैस, पेट में कसाव और एसिड बनाना बंद हो जाता है।

कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है
जैतून के तेल में मौजूद वसा खून में लिपिड को बनाए रखता है। इसलिए इसे रोज लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसके साथ ही यह ट्रायग्लिसराइड्स को नियंत्रित करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है।

ब्लड सर्कुलेशन होता है नियमित
इस मिश्रण का सेवन शरीर में थक्के बनने से रोकता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। इसके अलावा इसके सेवन से नसों में होने वाली सूजन भी कम होती है।

पेट की चर्बी को दूर करता है
नियमित रुप से इसका सेवन पेट की चर्बी को घटाने का काम करता है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है और शरीर में एक्स्ट्रा फैट नहीं बनता है।

एंटी-एजिंग
इसका रोज 1 चम्मच सेवन करने से यह चेहरे को फ्री रेडिकल से बचाती है और इसमें मौजूद पोषक तत्व चेहरे के लिए एंटी एजिंग की तरह काम करता है।

कितनी मात्रा में ले
8 ग्राम ऑलिव ऑयल में आधा चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इस मिश्रण का सेवन नाश्ते से आधा घंटा पहले, खाली पेट करें। हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका सेवन करें। अगर आपको वजन कम करना है तो प्रतिदिन इसका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
