Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
पीएम मोदी ने शेयर किया भद्रासन का वीडियो, जानें इसके लाभ
विश्व योग दिवस 21 जून को है। योग के फायदे बताने के लिए हर दिन नरेंद्र मोदी ट्विटर हैंडल पर एक योगासन से संबंधित फायदे और उसे करने की विधि एक विडियो के माध्यम से समझाई जाती है। इस कड़ी में आज पीएम मोदी हमें भद्रासन करने के तरीके और इसके फायदों के बारे में बता रहे हैं। यह आसन हमारे शरीर के साथ ही मन पर भी नियंत्रण करने का अच्छा तरीका है। जिन लोगों को किसी भी काम में ध्यान लगाने में परेशानी आती हो, उन्हें यह आसन जरूर करना चाहिए।

कैसे किया जाता है भद्रासन
- सबसे पहले एक समान और समतल जगह पर दरी /चटाई या योग मैट बिछा दे।
- अब वज्रासन में बैठ जाये।
- अब घुटनों को जितना संभव हो उतना दूर रखे।
- पैर के पंजो को इस तरह रखे की पैरों की उंगलियों का संपर्क जमीन से रहे और - नितम्ब (हिप्स) को पंजो के बीच जमीन पर रखे।
- दोनों हाथों की हथेलियों को नीचे की ओर घुटनों पर रखे।
- शरीर को स्थिर और सीधा रखे। कमर-गर्दन सीधी रहनी चाहिए।
- अब नाक के अग्र (फ्रंट ) पर दृष्टि केंद्रित करे।
- नियमित श्वसन करे।
- भद्रासन का अभ्यास करने के बाद 5 मिनट शवासन करे।

भद्रासन करने के फायदे
-भद्रासन एक ध्यानात्मक आसन है। इसका रोजाना अभ्यास करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है।
- भद्रासन से यादाश्त अच्छी होती है और दिमाग तेज होता है। यानी जल्दी सीखने और समझने की प्रक्रिया में मदद मिलती है।
-आंखों से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है।
- पाचन संबंधी संमस्याएं दूर होती हैं और भूख बढ़ाने में मददगार है।
- भद्रासन फेफड़ों को मजबूती देता है और सांस पर नियंत्रण स्थापित करने में मदद करता है।
-भद्रासन शरीर को सुंदर और सुडोल बनाए रखने में मदद करता है। इससे बॉडी पोश्चर सही रखने में मदद मिलती है।
- घुटनों को मजबूत बनाता है और लंबे समय तक इसे करने पर घुटनों और जांघों से संबंधित परेशानियां व्यक्ति को नहीं झेलनी पड़ती हैं।
-खास बात यह है कि इस आसन को करने से वज्रासन के भी लाभ शरीर को प्राप्त होते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
- सबसे पहली बात गर्भवती महिलाओं के लिए, आपको यह आसन देखने में आसान लगे इसका मतलब यह नहीं कि आप बिना किसी ट्रेनर की मदद या डॉक्टर की सलाह के इसे करना शुरू कर दें। परामर्श के बाद ही इसे करें।
- घुटनों में अगर दर्द की समस्या बनी हुई है तो इस आसन को न करें। जब दर्द ठीक हो जाए तब लगातार इस आसन को करेंगे तो भविष्य में दर्द की पीड़ा से मुक्ति मिल सकती है।
- अगर पेट में किसी तरह की सूजन, दर्द या खिंचाव है तो जब तक यह समस्या ठीक न हो जाए, तब तक इस आसन को न करें।
-अगर कमर दर्द की समस्या है या इस आसन को करने पर कमर की किसी तरह का तनाव, दर्द या खिंचाव होता है तो इस आसन को न करें।



Click it and Unblock the Notifications
