Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
मार्केट में 70 हजार रुपये किलो है इस खीरे की कीमत, समुद्र की गहराई में मिलता है ये खीरा
सलाद की जब भी बात करते है तो दिमाग में सबसे पहले खीरे की बात आती है। खीरा हर लिहाज से हमारी शरीर के लिए हेल्दी होता है। मार्केट में खीरा आसानी से मिल जाता है, लेकिन आज हम आपको खीरे के बारे में खास बात बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल चौंकाने वाली इस खीरे की कीमत है।
जहां मार्केट में एक किलो खीरा हमें आसानी से 20 से 30 रुपए में मिल जाता है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में इस खीरे की कीमत एक हजार डॉलर यानी 70 हजार रुपए हैं। हमारे देश में तो नहीं लेकिन पड़ोसी देश चीन में इस खीरे की खपत बहुत ज्यादा है।
ये अनोखे खीरा को समुद्री खीरा के नाम से जाना जाता है। आइए जानते है कि आखिर इस खीरे में ऐसा क्या है जिसमें इसकी कीमत 70 हजार रुपए है।

फैक्ट 1
समुद्री खीरा दिखने में खीरे की आकार सा नजर आता है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ये खीरा कोई फल या सब्जी नहीं, बल्कि एक समुद्री जीव है। इस खीरे को बाजार में बेचने के लिए इसका वजन करीब 400 ग्राम होना चाहिए। वहीं, वजन से हिसाब से देखा जाए तो 450 ग्राम का समुद्री खीरा सबसे अच्छा खीरा माना जाता है।

फैक्ट 2
इस खीरे को चीन के लोग बहुत ही चाव से साथ खाते हैं। इस सूखे खीरे की कीमत एक हजार डॉलर (70 हजार रुपये) होती है। ज्यादातर समुद्री खीरा 10 से 30 सेमी (3.9 - 11.8 इंच) लंबा होता है। वहीं, इस खीरे का छोटा साइज 3 मिमी होता है।

फैक्ट 3
इस खीरे को खाने से पहले एक बार दोबारा इसे पानी में डाला जाता है। जैसे ही आप इस खीरे को पानी में डालेंगे, ये काफी मुलायम हो जाएगा हैं। इसके बाद आप इस खीरे को किसी भी तरह से खा सकते हैं।

फैक्ट 4
समुद्री खीरे को समुद्र से निकालकर मिट्टी में दबाया जाता है। इसके बाद इस खीरे को मिट्टी से निकालकर इसे पकाया जाता है। खीरे के पकने के बाद ही इसे बाजार में बेचा जाता है।

फैक्ट 5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सी कुकम्बर की बहुत अधिक कीमत होती है। यह एक ऐसा प्राणी है जो इकोसिस्टम के लिए बेहद जरूरी है। ये बिल्कुल रेत के अनुरूप होता है. जो पानी में रहकर नेचुरल फ़िल्टर का काम करता है। ये पानी में रहकर कचरे, सूक्ष्म इकाई, बैक्टीरिया जैसी चीजों को साफ करता है।



Click it and Unblock the Notifications