Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
आलिया भट्ट स्पाइन को टोन करने के लिए करती हैं अर्ध मत्स्येंद्रासन, जानें इसके फायदे और इसे करने का तरीका
इन दिनों साउथ मूवी आरआरआर में बिजी एक्टर आलिया भट्ट को सही बॉडी पॉश्चर के लिए योग करना बहुत पसंद है। आलिया भट्ट अपने वर्कआउट के साथ बिल्कुल कॉम्प्रोमाइज करना पसंद नहीं करती है। वो अपने परफेक्ट बॉडी के लिए मिक्स वर्कआउट करना काफी पसंद करती हैं। चाहें बात पिलाटे से लेकर वेट ट्रेनिंग की हो या फिर योगा की। हाल ही में आलिया ने कई योगासन करते हुए अपने वीडियोज भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। कुछ दिनों पहले वे अर्ध मत्स्येंद्रासन के पोज में अपनी एक तस्वीर शेयर की थीं। इसके अलावा अलिया भट्ट की ट्रेनर अनुष्का परवानी ने भी उनकी अर्ध मत्स्येंद्रासन करते हुए की फोटो शेयर की है। आइए जानते हैं क्या है अर्ध मत्स्येंद्रासन, क्या होते हैं इसे करने के शरीर पर फायदे और इसे करने का सही तरीका क्या है...

क्या है अर्ध मत्स्येंद्रासन?
अर्ध मत्स्येंद्रासन को अंग्रेजी में हाफ स्पाइनल ट्विस्ट भी कहते हैं। यह योग मुख्य रूप से आपके स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डी को मजबूती देता है। साथ ही शरीर को लचीला बनाता है। गर्दन की मांसपेशियों को ताकत देता है। तनाव भरी जीवनशैली और खराब बॉडी पोश्चर के कारण शरीर के ऊपरी हिस्सी के तनाव को कम करता है ये आसान। अगर भी आप भी इस आसन के अधिक लाभ पाना चाहते हैं, तो योग ट्रेनर के सामने ही इसका अभ्यास करें।

ऐसे करते है मत्स्येंद्रासन
गहरी सांस लें। अपने निचले हिस्से को जितना हो सके घुमाने की कोशिश करें। ऐसा करते हुए आपकी आंखें बाएं कंधे की तरफ होनी चाहिए, इसलिए अपनी गर्दन भी उसी क्रम में घुमाएं। कमर को गोल करें और सुनिश्चित करें कि आपकी हथेली बाहर की ओर हो।
इस मुद्रा में रहते हुए सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
पांच बार गहरी सांसें लेने के बाद दूसरी दिशा की तरफ भी ये योग दोहराएं।

फायदे
अर्ध मत्स्येंद्रासन को 'हाफ स्पाइन ट्विस्ट' आसन भी कहा जाता है, इसे करने का फायदा रीढ़ की हड्डी को होता है। इस आसन को मोड़ते हुए या ट्विविस्ट करने से शरीर के इंटरनल ऑर्गन जैसे लिवर और आंते डिटॉक्स होते हैं। पाचनशक्ति में सुधार के साथ ही यह पेट के आसपास के एरिया को टोन करके कमर को मजबूती देता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहने से आंतरिक अंग अच्छी तरह से फंक्शन होते है। इस आसन से हिप्स और पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

ये भी है फायदे
इस योग से ब्लड सर्कुलेशन सही होने से चेहरे की त्वचा भी हेल्दी बनी रहती है और चेहरा ग्लो करता है। इसके अलावा डायबिटीज रोगियों के लिए भी यह फायदेमंद है। पेशाब में जलन होने पर भी इसका अभ्यास कर सकते हैं। ये कब्ज से भी राहत दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
