Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
5 आयुर्वेदिक तरीके जो आपकी स्किन, हेल्थ और लाइफ स्टाइल को बेहतर कर देंगे
नींद की कमी और अनहेल्दी फूड की आदतों के साथ बिजी वर्क शेड्यूल आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर भारी प्रभाव डालते हैं। लेकिन कुछ छोटे लेकिन हेल्थी लाइफस्टाइल में बदलाव करने से आप अपनी लाइफ में फर्क महसूस करेंगे। जैसे वॉक करना, समय पर भोजन या फिर समय पर नींद लेना। इन सब में आयुर्वेदिक लाइफ स्टाइल टिप्स की मदद से आप अपनी डेली रूटीन में सुधार ला सकते हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ नितिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारें में कुछ टिप्स आपके साथ शेयर किये है।
उन्होंने लिखा "लोग उनसे आयुर्वेदिक लाइफ स्टाइल को फॉलो करने के लिए टिप्स मांगते है। उन्होंने चार आसानी से कर सकने वाली प्रेक्टिस शेयर की।

डेली वॉक करना-
अपनी फिजिकल फिटनेस को दुरूस्त रखने के लिए डेली वॉक करना या एक्सरसाइज करना जरूरी है। वजन घटाने के लिए या अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हर किसी को रोज एक्सरसाइज करना चाहिए। डॉ नितिका ने कम से कम 30-40 मिनट के लिए व्यायाम करने का सुझाव दिया।

प्लान्ट बेस्ड फूड डाइट
आज के टाइम में लोग प्लांट बेस्ट फूड की ओर बढ़ रहे हैं। प्लान्ट बेस्ट फूड में ज्यादातर पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थ होते हैं, जैसे सब्जियां, अनाज, नट, बीज, फलियां और फल, और कुछ या कोई पशु उत्पाद नहीं। उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह से शाकाहारी नहीं हैं, लेकिन डेयरी-फ्री आहार में कुछ बदलाव किए हैं। सब्जियां और फल नैचुरली तरीके से बॉडी के अंदर सफाई करने वाले होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, उचित रूप से तैयार की गई शाकाहारी भोजन बीमारियों की रोकथाम और उपचार में भी मदद कर सकती हैं।

लाइट डिनर करें-
रात का खाना दिन का आखिरी भोजन होता है, इसलिए इस बात पर थोड़ा अलग से ध्यान देना बहुत जरूरी है कि आप उस समय क्या खाते हैं। कोहली ने शाम 7 बजे तक हल्का डिनर करने का सुझाव दिया।

ठंडे पानी से बचें-
डॉ कोहली ने ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी पीने का सुझाव दिया। इससे पहले, गर्म पानी के लाभों को शेयर करते हुए उन्होंने उल्लेख किया था- चिकित्सा की ट्रैडिशनल और ऑप्शनल स्ट्रीम ने अक्सर गर्म पानी को बेहतर स्वास्थ्य से जोड़ा है, इसलिए शायद यह स्विच करने का वक्त है। उन्होंने कहा कि कंजेशन, कब्ज और मासिक धर्म के दर्द से राहत दिलाने के लिए गर्म पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

रात 10 बजे तक सोना की आदत डाले-
आठ से नौ घंटे की अच्छी गुणवत्ता वाली नींद मानी जाती है। जो आज के भागदौड़ वाली लाइफ स्टाइल के लिए काफी ज्यादा जरूरी है। सोने का आइडियल टाइम रात 10 बजे और जागने का समय सुबह 6 बजे (मोटे तौर पर) है। सूर्योदय और सूर्यास्त के साथ तालमेल)। "हम 2 बजे से 4 बजे के बीच सबसे अच्छी नींद सोते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप इस समय के भीतर अच्छी नींद लें।



Click it and Unblock the Notifications
