Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात को सोने से पहले पांव में जरुर करें मालिश, ये होते है फायदे
रात में सोते समय कई बार थकान के कारण पैरों में काफी तेज दर्द होता है। इससे रात में नींद भी नहीं आती है। यदि आप अपने पैरों और तलवों में तेल मालिश करके सोएंगे, तो दर्द से तो आराम मिलेगा ही नींद भी सुकून भरी आएगी। इतना ही नहीं पैरों में तेल मालिश करने से आप कई रोगों और शारीरिक समस्याओं से भी बचे रहते हैं। सरसों का तेल पैरों में मालिश करने के लिए सबसे बेस्ट माना गया है।
जब आप पैरों में तेल से मसाज करते हैं, तो कुछ खास प्रेशर प्वाइंट दबते हैं। इससे पैरों का दर्द कम होता है। पैरों के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। जानें, पैरों में तेल मालिश करने से होने वाले फायदों

पैरों में तेल मालिश करने से नींद आती है अच्छी
रात में जब आप सोने के लिए जाएं, तो थोड़ा सा सरसों तेल से पूरे पैरों को मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। पैरों की नसें रिलैक्स होती हैं। रात में चैन की नींद आती है। मसाज करने के लिए पैरों के तलवों को अपनी गोद में रखें। अब अंगूठे को दबाएं। एक से दो मिनट तक ऐसा करने के बाद तलवों और एड़ी पर 5-10 मिनट तक नारियल या सरसों तेल से मालिश करें।

पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए फुट मसाज
सारा दिन आप चलते-फिरते हैं। खड़े या बैठकर काम करते हैं, लेकिन आपके पैर जूते पहने रहने से खुलकर सांस नहीं ले पाते हैं। इससे पैरों में रक्त संचार सही से नहीं हो पाता है। जरूरी है कि आप रात में तेल मालिश करें। रक्त संचार बेहतर होगा। पैरों की त्वचा भी मुलायम बनी रहेगी। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए तलवों और पैरों में तेल लगाकर कुछ मिनट तक हथेलियों से रगड़ें। पैरों की सभी उंगलियों को घुमाकर, हिला-डुलाकर मालिश करें।

डिप्रेशन से पा सकते हैं छुटकारा
जिन लोगों को स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्याएं हैं, उन्हें भी पैरों के तलवों में फुट ऑयल मसाज करना चाहिए। पैरों और हाथों पर तेल मालिश करने से डिप्रेशन, चिंता और तनाव की समस्या से तीन मिनट तक करें। दिन में 2 बार दोहराएं। इससे तनाव से छुटकारा मिलता है। मन-मस्तिष्क से आप रिलैक्स महसूस करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
