Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
आम की गुठलियों से बने तेल से होते है कई फायदे, डायबिटीज और हाई कॉलेस्ट्रोल को करें दूर
मैंगो सीड ऑयल के बारे आपने शायद ही सुना हो लेकिन इसके इस्तेमाल से आपको कई फायदे हो सकते हैं। यानि कि, अब आम ही नहीं बल्कि गुठलियों से भी रखें अपना नाता। आम की गुठली से बने तेल को ही मैंगो सीड ऑयल कहते हैं, इस तेल को विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक गुणों का भण्डार माना जाता है। लाइट येलो कलर के इस तेल को मैंगो बटर या मैंगो कर्नेल फैट भी कहा जाता है। वैसे तो आमतौर पर इस तेल का इस्तेमाल बेबी क्रीम, सन केयर बाम और मॉइस्चराइजिंग क्रीम आदि बनाने में किया जाता है लेकिन इसे खाने से यह शरीर को काफी फायदे पहुंचाता है। इस तेल की सबसे ख़ास बात यह कि, इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको मैंगो सीड के विभिन्न फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

डायबिटीज में करें इस्तेमाल
मैंगो सीड ऑयल को डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जैसा कि, आप जानते होंगें आम की पत्तियों को मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। मैंगो सीड ऑयल डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। यह तेल विशेष रूप से शरीर में एनर्जी बनाए रखने का भी काम करती है। इसके साथ ही डायबिटीज मरीजों के शरीर में यह ग्लूकोज़ के अवशोषण को भी काफी स्लो कर देता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल
मैंगो सीड ऑयल का इस्तेमाल हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित रोगियों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं तो आपको अपनी डाइट में इस तेल को जरूर शामिल करना चाहिए। इस तेल का उपयोग करने से बॉडी में ब्लड फ्लो काफी तेजी से होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों को इस तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

वेट मैनेजमेंट
मैंगो सीड ऑयल का इस्तेमाल व्यापक रूप से वेट मैनेजमेंट के लिए भी किया जाता है। एक शोध के अनुसार आम या आम के बीज विशेष रूप से वजन को कंट्रोल करने में भी प्रभावी माने जाते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के साथ ही मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने का काम करता है।

मिलेगी ग्लोइंग स्किन
जिस तरह से आम का फेसपैक त्वचा के लिए फायदेमंद है उसी तरह से मैंगो सीड ऑयल को भी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन को चमकदार बनाए रखने में मददगार होता है। इसके साथ ही यदि आप मुहाँसों की समस्या से पीड़ित हैं तो यह तेल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एक अच्छी त्वचा के लिए नियमित तौर से मैंगो सीड ऑयल का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications