Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कोविड वैक्सीन लगने के बाद कब किया जा सकता है रक्तदान?
रक्त देना एक सरल और निस्वार्थ कार्य है जो किसी जरुरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए यदि आप रक्तदान करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप बहुत ही महान काम करने जा रहे है। लेकिन COVID-19 महामारी के दौरान COVID-19 वैक्सीन मिलने के बाद दान करना ठीक है। कोरोनाकाल में वैसे ही लोग रक्तदान को लेकर बहुत हिचकने लगने हैं, वैक्सीन लगने के बाद तो लोग रक्तदान को लेकर और भी संशय में आने लगे हैं। कई सारे लोगों को लगता है कि वैक्सीन लगने के बाद यदि रक्तदान किया गया तो शरीर और भी कमजोर हो जाएगा।

मन से बना ली है धारणाएं
एक्सपर्ट का कहना है कि कई सारे लोगों ने वैक्सीन लगने के बाद से ही खुद से धारणाएं बना ली हैं और इस वजह से वे रक्तदान करने में हिचक रहे हैं। अधिकांश लोगों को लगता है कि वैक्सीन लगने के बाद यदि रक्तदान किया तो उनके शरीर की एंटीबॉडीज कम हो जाएगी। कई बार वे ये सोच लेते हैं कि उनके खून से कहीं मरीज को कोई समस्या न हो जाए।

दोनों डोज के बाद कर सकते हैं रक्तदान
जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं और पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं, वे दो सप्ताह बाद रक्तदान कर सकते हैं। आपके रक्त से मरीज को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा लेकिन यदि आपको कोई बीमारी है या फिरशरीर में कमजोरी, बुखार या अन्य कोई लक्षण महसूस कर रहे हैं तो आप उस समय रक्तदान न ही करें। जब आप स्वस्थ महसूस करें, तभी रक्तदान करें। पहला डोज लगने के बाद रक्तदान न करें।

ये लोग न करें रक्तदान
रक्तदान करने से पहले एक बार हर किसी को चिकित्सक से जरूर बात करनी चाहिए। उन्हें वैक्सीन का नाम, तारीख आदि के बारे में सब बताएं। यदि आपको वैक्सीन का कोई भी साइड-इफेक्ट हैं तो रक्तदान न करें। वैक्सीन लग गई है लेकिन यदि बच्चे को दूध पिलाते हैं, गर्भवती हैं तो भी रक्तदान न करें। यदि कोई एंटी-बायोटिक ले रहे हैं तो भी रक्तदान न करें क्योंकि इसका असर मरीज की सेहत पर पड़ सकता है।

रक्तदान के दौरान इन बातों का ध्यान रखें
चिकित्सक कहते हैं कि रक्तदान से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। वैक्सीन लगने के बाद आराम से रक्तदान करें लेकिन रक्तदान के लिए जब जाएं तो मास्क लगाएं, सैनिटाइजर साथ रखें। जरूरी नहीं कि आपको दोनों डोज लग गए हैं तो अब आपको कोरोना नहीं हो सकता है इसलिए अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। पहला डोज लगवाने से पहले खून दे सकते हैं लेकिन बाद में अगला डोज लगने तक रक्त न दें।



Click it and Unblock the Notifications
