Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सुबह खाली पेट इन पत्तियों को खाने से ब्रेन को मिलता है बूस्ट, होते हैं ये फायदे
ब्राह्मी को आयुर्वेद ब्रेन-बूस्टर औषधि माना गया है। इसकी पत्तियां चबाने से ही कई रोगों को दूर करने में मदद मिलती है। ब्राह्मी,दिमाग को तरोताज़ा और बुद्धि को तेज़-तर्रार बनाने में मदद करती है। इतना ही नहीं ये बूटी ब्रह्ममण्डल (मस्तिष्क) की कोशिकाओं को जागृत कर अनेक प्रकार के तनाव,चिन्ता,फिक्र,भय-भ्रम से मुक्ति दिलाने का भी काम करती है। आइए जानते हैं कि सुबह-सुबह उठकर इसकी पत्तियां चबाने मात्र से आपको कौन-कौन से फायदे प्राप्त हो सकते हैं।

आपकी याददाश्त बढ़ाता है
ब्राह्मी का सेवन करने से याददाश्त, दिमाग और एकाग्रता बढ़ती है। याददाश्त से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में ये मदद करता है। बुजुर्गों को अक्सर याददाश्त कमजोर होने की परेशानी होती हैं। इस दौरान इसका सेवन किया जा सकता है। ब्राह्मी के पाउडर का सेवन दूध और पानी में मिलाकर किया जा सकता है। ये दिमाग तेज करने में सहायक है।
अल्जाइमर रोकने में मदद कर सकता है
ब्राह्मी को दिमाग की नसें खोलने वाली जड़ीबूटी कहा जाता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये दिमाग को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे अल्जाइमर रोग की रोकथाम की जा सकती है।
ब्रेन के इंफेक्शन को रोकें
ब्राह्मी के सेवन से आपको दिमाग में मौजूद शिथिल कीटाणुओं को खत्म करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये ब्रेन की रक्तकोशिकाओ में खून का संचार बढ़ाने का काम करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
बालों को लंबे, घने और मजबूत बनाने के लिए 'ब्राह्मी' तेल लगाने से बालों को मजबूती मिलती है। इसे रोजाना सोते समय बालों में लगाएं और मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
