Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
बानी जे की फिटनेस का राज है फाइव फैक्टर डाइट, ऐसे बनी ‘मस्क्यूलर क्वीन’
इन दिनों डीजे से मॉडल और एक्ट्रेस बनी गुरबानी जज और बानी जे 'फॉर मोर शॉट प्लीज' सीरिज नजर आ रही है। इस सीरीज में वो रियल लाइफ की तरह फिटनेस फ्रीक के रोल में नजर आ रही हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बानी जे की फिटनेस भारतीय महिलाओं के लिए एक इंस्पिरेशन बन गई है। बानी जे की फिटनेस के फोटोज और वीडियोज आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं। वे अक्सर यहां इन्हें शेयर करती रहती हैं। इन्हें देखकर कोई भी जिम जाने या वर्कआउट करने के लिए मोटिवेट हो सकता है। रोडीज से अपना सफर शुरु करने वाली बानी आज इंड्रस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गया हैं।
बानी जे सिर्फ फिटनेस पर ही ध्यान नहीं देतीं बल्कि उन्होंने सारे स्टीरियोटाइप्स को तोड़ते हुए ये बात भी साबित कर दी है कि एक लड़की भी मस्क्युलर बॉडी बना सकती है। आइए जानते हैं कि एकदम फिट बानी का फिटनेस और वर्कआउट प्लान क्या हैं?

वर्कआउट प्लान
बानी जे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाते ही आप देखेंगे कि वे जिम और अपने वर्कआउट को लेकर कितनी डेडिकेटेड हैं। बानी जे जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। बानी को वेट लिफ्टिंग सेक्शन में ज्यादा समय बिताते देखा जा सकता है, जहां ज्यादातर महिलाएं जाना पसंद नहीं करतीं। यहीं कारण है कि बानी जे सोशल मीडिया पर ‘मस्क्यूलर क्वीन' के नाम से फेमस हैं। बानी जे ने इसी हार्ड वर्क के कारण कमाल के एब्स, बाइसेप्स और शोल्डर पाएं हैं। वहीं एक्सरसाइज के अलावा बानी अपनी डायट का भी खास ख्याल रखती हैं।

ऐसा है बानी जे का डाइट
बानी जे की डाइट की बात करें तो वह चीजें रोजाना करती है। जिनका एक स्ट्रीक्ट डाइट प्लान है जिसमें ये 5 प्रमुख चीजें हैं।
प्रोटीन
बानी जे अधिक से अधिक प्रोटीन वाली चीजें लेना पसंद करती है। जिसमें चिकन, मछली अंडे खाना ज्यादा पसंद है। अगर आपको नॉनवेज नहीं पसंद है तो आप प्रोटीन के लिए पनीर और टोफू ले सकते है।
पानी
खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए वे पूरे दिन में अधिक से अधिक पानी पीती है। जिससे उन्हें होने वाले मसल्स पेन से आराम मिलता है।

कैफीन
वर्कआउट के पहले और बाद में कॉफी पीना बानी को अधिक पसंद है। इससे उनका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। इसके साथ ही कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
कॉम्प्लेक्स कार्ब्स
कॉम्प्लेक्स कार्ब्स जैसे ओटमील(दलिया) बानी का पसंदीदा नाश्ता है। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स उनके कोलेस्ट्रोल पर भी काबू रखने में मदद करता है।
कार्ब्स
बानी जे खुद के कार्ब्स के लिए ब्राउन राइट और स्वीट पेटेटो खाना पसंद करती है। जिसे शकरकंद के नाम से जाना जाता है।
View this post on InstagramA post shared by ⚡Lady RocknRolla ♥ (@banij) on



Click it and Unblock the Notifications