Latest Updates
-
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास
अपच को दूर करने के साथ वेटलॉस करता है दालचीनी और शहद, जानें अन्य फायदे
दालचीनी और शहद दोनों को ही आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दालचीनी का उपयोग तो लगभग हर घर में मसाले के रूप में होता ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर है। औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी के कई फायदे हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं में भी इसका उपयोग फायदेमंद होता है। वहीं शहद के भी कुछ ऐसे ही फायदे हैं। वैसे तो दालचीनी और शहद दोनों के अलग-अलग और बेमिसाल फायदे हैं, लेकिन अगर दोनों को मिला दिया जाए तो इससे कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं
एक महीने तक अगर गरम पानी में दालचीनी पाउडर और शहद का सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ सके और उन्हें दूर भगा सके।

सर्दी में भी हैं लाभकारी
शहद और दालचीनी का सेवन सर्दी को दूर भगाने के लिए सबसे आम घरेलू उपायों में से एक है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद, एक चुटकी दालचीनी और काली मिर्च पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और दिन में तीन बार इसका सेवन करें। इससे सर्दी में राहत मिलेगी।

अपच की समस्या को भगाते हैं दूर
गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर के साथ शहद मिलाकर पीने से अपच की समस्या में राहत मिलती है। यह पेट दर्द को तो कम करता ही है, साथ ही इसके सेवन से अल्सर को भी जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है। पेट की लगभग सभी समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद होता है।

वजन कम करने में भी मिल सकती है मदद
दालचीनी और शहद के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके लिए गर्म पानी में दो चम्मच शहद और एक चुटकी दालचीनी पाउडर को मिलाएं और सुबह खाली पेट या सोते समय नियमित रूप से पिएं। इससे शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है।
हार्ट अटैक की संभावना हो जाती है कम
हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में दालचीनी सहायक होती है, क्योंकि यह हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकती है। इसलिए रोजाना गर्म पानी के साथ शहद और दालचीनी का सेवन करें। इससे हार्ट अटैक की संभावना भी कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications