Latest Updates
-
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर
सेब का सिरका वेटलॉस के साथ स्किन को रखता है हेल्दी, इसमें छिपे है कई फायदे
सेब के जूस को फर्मेंटेशन करके सिरका बनाया जाता है, जिसे एप्प्ल विनेगर कहा जाता है। सेब का सिरका घर के कई कामों में इस्तेमाल होता है। इसका खाना पकाने में भी काम लिया जाता है। सेब के सिरके की तासीर न गर्म, न ठंडी होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल किसी भी मौसम में कर सकते हैं। पानी के साथ सेब के सिरके की कम मात्रा को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर शहद के साथ भी मिलाया जा सकता है। मधुमेह, कैंसर, हृदय की समस्याओं और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यहां जानिए सेब के सिरके के छह फायदे:

वजन कम करता है
मोटापा कम करने के लिए प्रतिदिन रात को गुनगुने पानी के साथ सिरका मिलाकर पिएं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

मधुमेह से बचाता है
सेब का सिरका मधुमेह से बचने के लिए पहचाना जाता है और यह मधुमेह के खतरे को कम करने में भी मदद करता है। हालांकि मधुमेह रोगियों के लिए एक स्वस्थ आहार और व्यायाम जरूरी होता है और अगर इंसुलिन या कोई अन्य दवा ले रहे हैं, तो आपको एपल साइडर विनेगर पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि पोटेशियम का स्तर गिर सकता है।

बेहतर पाचन के लिए
सेब का सिरका पीने से आप दिल में होने वाली जलन से छुटकारा पा सकते हैं, सूजन को कम कर सकते हैं और यह पाचन को बढ़ावा देता हैं। कई बार खाने के बाद दर्द और बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं, यह संकेत है कि शरीर में कुछ गड़बड़ है हालांकि पाचन के लिए एपल साइडर विनेगर पीने से एसिड उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है और इस तरह शरीर में सही पाचन का रास्ता मिलता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
सेब का सिरका न केवल सेहत अच्छी रखने में मदद करता है, बल्कि स्किन टोन और बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। यह सिरका मुंहासे कम करता है, सन बर्न से बचाता है और त्वचा को स्मूथ करता है। यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है। बालों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और बालों का झड़ना कम करता है। यह डैंड्रफ को भी कम करता है।

बढ़ाता है नाखून की चमक
सेब का सिरका मेनीक्योर करने से पहले नाखून पर लगाकर सूखने दें तो इस प्रक्रिया में नाखूनों में मौजूद तेल आसानी से निकलता है। नाखूनों की चमक बढ़ती है।

जोड़ों के दर्द से राहत
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए दर्द वाले भाग पर सेब का सिरका कम मात्रा में लगाएं। इससे दर्द से राहत मिलेगी। रोजाना 2 चम्मच सेब का सिरका, एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर मालिश करेंगे तो फायदा होगा।



Click it and Unblock the Notifications