Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियों में बादाम खाना चाहिए या नहीं, जानें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
बादाम भले ही आकार में छोटे से दिखते हैं, लेकिन इसमें मौजूद गुणों की वजह से आयुर्वेद में भी बादाम को काफी फायदेमंद माना गया है। हमारे बड़े-बुजुर्ग तो हमेशा से ही बादाम खाने की सलाह देते आए हैं। उनका कहना होता है कि बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है और शारीरिक और मानसिक समस्याओं में भी फायदा मिलता है। चूंकि अब गर्मियों के दिन आ रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि बादाम के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में और साथ ही यह भी कि आखिर गर्मियों में बादाम खाना चाहिए या नहीं?

गर्मियों में बादाम खाना चाहिए या नहीं?
विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप बादाम को पानी में भिगोकर खाते हैं, तो गर्मियों में भी इसका सेवन कर सकते हैं। दरअसल, भिगोए हुए बादाम को पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि भींगे हुए बादाम को पचाना आसान हो जाता है। इसके सेवन से कब्ज के लक्षणों में राहत मिलती है और साथ ही अपच और बदहजमी की भी दिक्कत नहीं होती।

गर्मियों में ज्यादा बादाम खाने के नुकसान
बादाम की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन कम ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

विटामिन की अधिकता का खतरा
बादाम में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होने के साथ विटामिन भी पाये जाते हैं। बादाम में सबसे ज्यादा विटामिन ई की मात्रा होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं तो विटामिन ई की अधिकता हो सकती है। विटामिन ई की अधिकता के कारण डायरिया, मोटापा और चक्कर आने की परेशानी हो सकती है।

गर्मी में बादाम खाने से बढ़ सकता है वजन
अगर आप एक्सरसाइज या एक्टिव लाइफ नहीं जीते हैं तो आपको बादाम का सेवन संभलकर करना चाहिए। बादाम में कैलोरी और फैट दोनों की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोजाना कैलोरी बर्न करने वाली गतिविधि नहीं करते हैं आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो बादाम का कम मात्रा में सेवन करें।

कड़वा बादाम है खतरनाक
जरूरत से ज्यादा बादाम या कड़ने बादाम का सेवन शरीर में विषैले रसायन के लेवल को बढ़ा सकता है। कड़वे बादाम में हाइड्रोकोयनिक एसिड पाया जाता है जो सेहत के लिए खतरनाक होता है। शरीर में टॉक्सिक लेवल भी बढ़ जाता है जिससे नर्वस सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा बादाम का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
