Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
कोरोना से बचने के लिए करते हैं सैनिटाइज? इन स्थितियों में सैनिटाइजेशन का नहीं है औचित्य
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हम में से तकरीबन हर किसी ने सैनिटाइजर को अपने डेलीरुटीन का हिस्सा बना लिया है। वायरस और बैक्टीरिया से बचने के लिए सैनिटाइजर बहुत ही आसान विकल्प है। लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल करना नुकसानदेह भी हो सकता है। हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल से अच्छे बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं, जो हमारे शरीर और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हर छोटी-छोटी चीज में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से हमारे स्किन पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसी स्थितियों के बारे में, जहां आपको आपको हैंड सैनिटाइजर प्रयोग करने की जरूरत एकदम नहीं है।

साबुन और पानी होने पर
अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, कीटाणुओं से छुटकारा पाने के लिए साबुन और पानी से हाथ धोना बहुत कारगर तरीका है। कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन और पानी से हाथ धोना चाहिए। सैनिटाइजर के बदले साबुन के उपयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए।

हाथ गंदे दिखाई देने पर
हाथों की गंदगी हटाने के लिए साबुन और पानी का इस्तेमाल करें। गंदगी को हटाने में सैनिटाइजर का प्रयोग प्रभावी नहीं है। अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर आपके हाथों से गंदगी को दूर नहीं करते हैं और अगर आपके हाथ गंदे हैं तो वायरस और बैक्टीरिया को मारने में भी ये कम प्रभावी हैं।

अगर आपके बगल में कोई छींक रहा हो
अगर आपके बगल में व्यक्ति छींकता है तो हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बेकार है। हालांकि, इसके इस्तेमाल से कोई खास फायदा भी नहीं होगा। आपके पास अगर कोई खांसता या छींकता है तो सांस लेते समय आप हवा की बूंदों से संक्रमण को पकड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि आप छींकने वाले व्यक्ति से दूरी बना लें और बाहर जाते हुए मास्क पहनें और उसके बाद अपने हाथों को साफ कर लें।

बिना किसी चीज को छुए
कई लोग बिना किसी चीजो को छुए ही बार-बार अपने हाथों को सैनिटाइज करते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हैंड सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से प्रतिरोधी बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। हम जितना ज्यादा हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं, उतने ही कीटाणु अल्कोहल के प्रति सहनशील बनते जाते हैं। ऐसे में बढ़िया ये होगा कि, जब जरूरत हो तभी सैनिटाइजर का उपयोग करें।

कम समय में हाथों को दोबारा सैनिटाइज
हाथों पर सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा में जलन होने लगती है और हाथ शुष्क हो जाते हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, हैंड सैनिटाइजर लगाने का सही तरीका यह है कि इसे हाथों पर लगभग 20 सेकंड तक दोनों हाथों से रगड़ें, जब तक कि हाथ सूख न जाएं।



Click it and Unblock the Notifications