Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
लगातार झड़ रहे हैं बाल, रहती है थकान, कहीं आप आयरन डेफिशियेंसी के शिकार तो नहीं
आयरन की कमी आप में एनिमिया यानी खून की कमी का कारण बन सकती है। इसलिए आयरन एक प्रकार का खनिज है जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए बहुत जरूरी होता है। यह प्रोटीन जो लाल रक्त कोशिकाओं को शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन प्रदान करने में भी मदद करता है। इसलिए, अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो आपके शरीर की टिश्यू और मसल्स को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है और शरीर कमजोर होने लगता है। इस स्थिति को एनीमिया कहा जाता है। एनीमिया कई तरह का होता है। शरीर में आयरन की कमी सबसे आम स्थितियों में से एक है। आयरन की कमी के लक्षण आपकी आयु या स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति पर निर्भर हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में आयरन की आवश्यकता होती है।
अगर आपके इनमें से कुछ लक्षणों हैं, तो समझ जाएं कि आपके शरीर में आयरन की कमी है।

1. असामान्य थकान
यदि आप हर समय थकान महसूस करते हैं और आसानी से थक जाते हैं, तो आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इसका मतलब है कि आपका शरीर आपकी कोशिकाओं से पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं ले पा रहा है, जो आपके ऊर्जा के स्तर को प्रभावित कर रहा है। अगर आप अच्छी तरह सोते हैं या पर्याप्त आराम करते हैं तो भी यह थकावट नहीं जाएगी।

2. सांस लेने में दिक्कत
जब आपके शरीर में हीमोग्लोबिन कम होता है तो ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। जिसका मतलब है आपकी मसल्स को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। आप बुनियादी गतिविधियों को करने में भी सक्षम नहीं हो पाते। नतीजतन, आपकी सांस लेने की दर में वृद्धि होती है क्योंकि आपका शरीर अधिक ऑक्सीजन प्राप्त करने की कोशिश करता है। तो यदि आप अपने दैनिक कार्य जैसे चलने या अन्य काम करने में थकान महसूस कर रहे हैं तो आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं।

3. पीली त्वचा
सुस्त दिखने वाली त्वचा आयरन की कमी का एक आम लक्षण हो सकती है। हीमोग्लोबिन ब्लड को लाल रंग देता है, लेकिन आयरन की कमी से ब्लड कम लाल हो सकता है। इससे आपकी त्वचा पीलापन और सुस्त दिखाई दे सकती है। यह डलनेस आपके नाखून, मसूड़ों, चेहरे और पूरी बॉडी में हो सकती है।

4. बाल झड़ना
बालों का झड़ना आयरन की कमी का सबसे आम लक्षण है। जब हेयर फॉलिकल पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो पाते तो बाल गिरने लगते हैं। जब तक वे पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त नहीं करते हैं तब तक बाल बढ़ते भी नहीं है। यदि आप इन दिनों अत्यधिक बालों के झड़ने का अनुभव कर रहे हैं तो संभावना है कि आपके अंदर आयरन की कमी है।

5. सिरदर्द और चक्कर आना
आयरन की कमी से मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, जिससे आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
