Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
वेट मशीन पर वजन देखते हुए न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें खास ख्याल
वेट लॉस करने के लिए बेहद कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। क्योंकि वजन कम करने के लिए तरह-तरह के डाइट प्लान को फॉलो करना पड़ता है और वर्कआउट पर भी ध्यान देना होता है और इतनी सारी मेहनत करने के बाद जब आप वेट मशीन पर अपने वजन में कोई अंतर नजर न आए तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाता हैं। वेट मशीन में दिखने वाला वजन हमारे ऊपर मनोवैज्ञानिक असर भी डालता हैं।
वेट मशीन में हो सकता है रोजाना आपका एक जैसा ही वजन नजर आए ये जरुरी नहीं हैं। डेली रुटीन में कभी ज्यादा तो कभी कम अंतर नजर आ सकता है, जिससे आपको हताश होने की जरुरत नहीं हैं। लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि आखिर अपना वजन नापते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
weighing scale या वेट मशीन पर अपना वजन लेना आसान नहीं है। अलग-अलग तरह के स्केल्स और मशीन बाजार में उपलब्ध है लिहाजा आपके लिए कौन सी मशीन सही है, दिन का कौन सा समय वजन देखने के लिए सबसे सही माना जाता है...इस तरह की कई बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए। लिहाजा मशीन पर अपना वेट देखते वक्त इन 3 बातों का ध्यान जरूर रखें।

वजन का रिकॉर्ड रखें
वेट स्केल पर अगर वजन में जरा सी भी कमी नजर आए तो इसे देखकर खुश न हो, बल्कि इन बदलावों पर नजर रखें, और इसके लिए आप चाहें तो एक जर्नल मेनटेन कर सकते हैं या फिर ऐप का इस्तेमाल करें या फिर हर बार जब आप वेट मशीन पर चढ़ें और अपना वजन देखें तो उसे कहीं नोट कर लें। ऐसा करने से आपके वेट लॉस प्रोसेस में आपको मदद मिलेगी और आप सही दिशा में आगे बढ़ते जाएंगे।

वेट चेक करने के लिए सुबह का वक्त है सही
वजन चेक करने का सही समय सुबह का वक्त होता है। क्योंकि सुबह उठते के साथ आपका शरीर फ्रेश रहता है, रातभर की नींद के बाद शरीर आराम में रहता है, खाने को पचाने के लिए शरीर को पूरा समय मिलता है। ऐसे में अगर आप सुबह उठते के साथ सबसे पहले अपना वेट चैक करें तो आपक ऐक्युरेट और एकदम सही रीडिंग मिलने के चांस बढ़ जाते हैं।

कितनी बार चेक करें वेट
अगर आपका लक्ष्य वेटलॉस हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपना वेट चेक करें। अगर आप रोजाना वेट चेक नहीं कर सकते हैं तो हफ्ते में 1 बार अपना वजन चेक करें। अलग-अलग फैक्टर्स की वजह से हर दिन आपका वजन ऊपर-नीचे हो सकता है। लिहाजा हफ्ते में एक बार वेट चेक करना काफी है।



Click it and Unblock the Notifications
