Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
यौन क्षमता बढ़ाने के साथ PCOS से दिलाता है ये आयुर्वेदिक औषधी, जानें कैसे करें सेवन
आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो कि गंभीर बिमारियों में रामबाण का काम करती है। इन जड़ी-बूटियों में गोखरू का एक पौधा भी शामिल है। हो सकता है कि आपने इसका नाम पहले नहीं सुना हो लेकिन इसको ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस या गोक्षुर नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा स्किन, बाल समेत कई समस्याओं को खत्म करता है। यह पौधा दिखने में कितना छोटा होता है, लेकिन इसके गुण बहुत हैं। इस पौधे के फूल, बीज, टहनियां और जड़ आदि को औषधि के रूप में उपयोग किया

1. गोखरू किडनी स्टोन के लिए फायदेमंद
किडनी की बीमारी से लोग काफी परेशान रहते हैं। कई लोगों में किड़नी स्टोन का दर्द असहनीय हो जाता है। ऐसे में गोखरू किड़नी स्टोन से राहत दिलाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गुर्दे में पड़ी पथरी छुटकारा दिलाने के लिए गोकरू रामबाण साबित हो सकता है। आयुर्वेद में गोखरू को औषधीय जड़ी-बूटी माना जाता है।

2. टेस्टोस्टेरोन बढ़ाए में गोखरू असरदार
गोखरू के पौधे को पुरुषों में यौन हार्मोन बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले हार्मोन लेवल को बढ़ाने के लिए गोखरू काफी असरदार हो सकता है. यह एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है।

3. गोखरू डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद!
गोखरू का रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इससे डायबिटीज का खतरा कम रहता है और स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं। डायबिटीज में खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में गोखरू का सेवन कर आ डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

4. PCOS में भी लाभदायक
गोखरू महिलाओं में पीसीओडी को ठीक करने में फायदेमंद माना जाता है। यह बांझपन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। इतना ही नहीं गोखरू माहवारी में होने वाले दर्द को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है। गोखरू महिलाओं में उम्र से पहले ही होने वाले मेनोपॉज के खतरे को भी कम कर सकता है।

5. स्किन के लिए फायदेमंद है गोखरू
एक्जिमा की वजह से जब स्किन पर खुजली होने लगती है ऐसे में गोखरू आपके काफी काम आ सकता है। एक्जिमा एक इंफ्लेमेटरी त्वचा की परेशानी है। गोखरू के फल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो एक्जिमा के खतरे को कम कर सकते हैं।

ऐसे करें गोखरू का सेवन
- गोखरू के पाउडर को पानी के साथ उबालकर पी सकते हैं।
- गोखरू के अर्क का सेवन भी कर सकते हैं।
- गोखरू का इस्तेमाल त्वचा के लिए भी किया जा सकता है। इसका सेवन सुबह और शाम को ही करना चाहिए, लेकिन इससे पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसका सेवन सुबह और शाम को ही करना चाहिए, लेकिन इससे पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications
