Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
घर पर ही हड्डियों को जोड़ देता हैं ये पौधा, जानिए कैसे करता है काम
यहां हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप हडि्डयों को जोड़ सकते हैं। पहले के लोग इसी पौधे की मदद से हडि्डयों को जोड़ते थे।
इस पौधे का नाम हड़जोड़ है। ये एक बेल होती है जो कि घर में आसानी से लग जाती है। इस पौधे की मदद से कंपाउंड फ्रैक्चर ठीक नहीं किया जा सकता। लेकिन सिंगल हड्डी ब्रेक को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए पौधे की पत्तियां और स्टेम का यूज किया जाता है। इस पौधे की मदद से कई लोगों ने घर बैठे ही इससे इलाज किया हैं। इस बच्चों के लिए भी ये ट्रीटमेंट अच्छा होता है।

कैसे करना है यूज
इस पौधे की पत्तियों को सूखाकर पीस लें। पत्तियों के बराबर उदड़ दाल भी मिलाकर पीस लें। अब इसका गीला पेस्ट बना लें। अब बांस की लकड़ी की मदद से हड्डी को सीधी कर लें। इसके बाद कॉटन के कपड़े पर ये लेप लगाकर कपड़ा बांध दें। ऊपर से बांस की लकड़ी को कुशा के सहारे बांध दें। कुशा देसी घास होती है। हर तीसरे दिन इस लेप को चेंज करना है।

ये खाना भी होगा
इसके साथ ही आपको इसकी पत्तियों के साथ छोटी पीपली, गेहूं का भुना हुआ आटा, अर्जुन की छाल सभी को इक्वल क्वांटिटी में लेकर बारीक पीस लें। अगर आपका वजन 60 किलो है तो वजन का 6 ग्राम चूर्ण को घी के साथ मिक्स कर लें। इसे खाकर हल्दी वाला दूध पी लें। दूध में शक्कर या हनी डाल लें।

दूसरा उपाय
अगर आपको ये उपाय टफ लग रहा है तो आप हड़जोड़ पौधे की पत्तियों का 2 छोटा चम्मच रस 1 चम्मच घी के मिक्स कर लें। फिर इसे खाकर 250ml दूध पी लें। लेप बांधने के साथ ही दोनों में से कोई भी एक उपाय आपको 4 हफ्ते तक करना है।

कैसे जोड़ता है हडि्डयां
हड़जोड़ के अंदर नेचुरल कैल्शियम पाया जाता है जो हडि्डयों को जोड़ने में मदद करता है। इसमें एंटीइंफ्लैमटरी गुण भी होते हैं जो हाथ- पैर की सूजन और दर्द को कम करते हैं। हड़जोड़ में पाया जाना वाला कैल्शियम बांस के कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डी जोड़ने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
