Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Hasta Mudra : हस्त मुद्राएं, जो रोगों को दूर करने में होती है सहायक, मेडिटेशन में करती है मदद
भारत योग का उद्भव देश है, जहां पर हजारों सालों सालों से योग और मेडिटेशन किया जा रहा है। इसमें योग मुद्राएं भी शामिल हैं। वेदों के अनुसार, मुद्राओं का काफी महत्व माना गया है। योग मुद्राएं शारीरिक शक्ति को मजबूत करने के साथ ही इंसान को मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाती हैं। इसके अभ्यास से कई तरह की बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। योग मुद्राओं को करते हुए गौतम बुद्ध और भगवान महावीर की मूर्तियों को तो देखा ही होगा। भगवान बुद्ध को ज्यादातर ध्यान मुद्रा में देखा होगा, जो हस्त मुद्राओं की खास स्थिति होती है। मुद्राओं को योग के साथ ही मेडिटेशन में भी इस्तेमाल किया जाता है। भारत के शास्त्रीय नृत्य जैसे, कथक, मोहिनीअट्टम, भरतनाट्यम, कथकली, कुचिपुड़ी आदि नृत्यों में हस्त मुद्राओं का काफी प्रयोग किया जाता है। आइये जानते हैं इन हस्त मुद्राओं और उनके फायदों के बारें में-

hasta mudra : ध्यान मुद्रा
ध्यान मुद्रा का इस्तेमाल ज्यादातर मेडिटेशन के लिए होता है।
इसमें दोनों हथेलियां शरीर के बीच में पेट के पास रखी जाती हैं। हाथों की कलाईयों को जांघों पर रख कर दोनों हाथों की अंगुलियां एक-दूसरे से मिलाई जाती है।
ध्यान मुद्रा के फायदे
1.ध्यान मुद्रा के डेली प्रेक्टिस से मन शांत होता है।
2.ध्यान मुद्रा से दिमाग को आराम मिलता है।
3.मेडिटेशन से मेंटल हेल्थ में

hasta mudra : ज्ञान मुद्रा
ज्ञान मुद्रा का अभ्यास भौतिक जगत से खुद को अलग करने में होता है।इसमें हाथ की तर्जनी अंगुली को अंगूठे से स्पर्श किया जाता है।
ज्ञान मुद्रा के फायदे
1.शरीर में वायु तत्व बढ़ता है।
2.रचनात्मक सोच का विकास होता है।
3.याददाश्त को बढ़ाता है।
4.ये थकान, आलस्य और मेंटल स्ट्रेस को दूर करता है।

hasta mudra : आकाश मुद्रा
मन की शांति के लिए,इस मुद्रा में मध्यमा अंगुली के पोर को अंगूठे से टच करवाया जाता है।
आकाश मुद्रा के फायदे
1.शरीर में आकाश तत्व बढ़ता है।2.बुरे विचारों को कम करता है।
3.क्रोध को नियंत्रित करता है।
4.पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक

hasta mudra : पृथ्वी मुद्रा
पृथ्वी मुद्रा से शक्ति का विकास होता है।इस मुद्रा में अनामिका या रिंग फिंगर को अंगूठे से स्पर्श किया जाता है।
पृथ्वी मुद्रा के फायदे
1.शरीर में अग्नि तत्व को कम करता है।2.हीलिंग को तेज करता है।
3.थकान से आराम देता है।
4.कमजोर हड्डियों, बाल और नाखूनों के लिए फायदेमंद।
5.मेटाबॉलिक सही करता है।

hasta mudra : योग गुरु से सलाह जरूर लें
योग विज्ञान के अनुसार, कुल 399 से अधिक मुद्राएं होती हैं। योग मुद्राओं के अभ्यास के लिए आपको किसी योग गुरु या योगा टीचर से सीख लेना चाहिए, इनकी सलाह बहुत जरूरी है, बिना सलाह के योग मुद्रा ना करें।
Reference- arhantayoga.org



Click it and Unblock the Notifications
