Latest Updates
-
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई -
June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
रोजाना पीएं बादाम का दूध, बूस्ट होगी इम्यूनिटी और होंगे ये फायदे
बादाम दूध पीने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही हेल्दी भी होता है। दूध औऱ बादाम के न्यूट्रिशन शरीर के लिए काफी फायेदमंद होते हैं। बादाम का दूध पीने से दूध में मौजूद प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम का फायदा मिलता है। वहीं, बादाम के पोषक में मौजूद हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और विटामिन बी 12 शरीर का पोषण करते हैं और इम्यून सिस्टम को भी काम करने में मदद करते हैं। आइए जानते है इसे पीने के फायदों के बारे में।

प्री वर्कआउट ड्रिंक
जो लोग डेली रुटीन में जिम जाते है। उन्हें बादाम का दूध पीना चाहिए। जैसा कि बादाम और दूध बहुत पौष्टिक होते हैं। इसीलिए, इनके सेवने से आपको बॉडी टोन अप करने और मसल्स बिल्ड में मदद होती है। इसे पीने से भी एनर्जी मिलती है। इसीलिए, वर्कआउट से एक घंटा पहले बादाम वाला दूध पीएं।

आंखों की रोशनी बढ़ती है
रोज़ाना बादाम वाला दूध पीने से से आंखों की रोशनी तेज होती हैं। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए बेहद जरूरी होता है। हर रोज इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

दिमाग को बनाएं तेज
बादाम को हमेशा से ही दिमाग के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बादाम में मौजूद प्रोटीन ब्रेन सेल्स को रिपेयर करता है और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है। इसलिए रोजाना दूध में बादाम मिलाकर पीएं। इससे आपकी याददाश्त, सोचने-समझने व फैसले लेने की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी।

वेट लॉस में मददगार
बादाम वाला दूध पीएंगे तो इससे आपका वेट लॉस भी होगा। रात में सोने से पहले बादाम का दूध पीएं। गुनगुना दूध पीने से तनाव भी कम होगा, अच्छी नींद आएगी और साथ ही वेट लॉस भी होगा।

हड्डियां मज़बूत बनती हैं
कैल्शियम की कमी से कई लोगों की हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं। खासकर, उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां को अधिक कैल्शियम की ज़रूरत पड़ती है। जिससे जोड़ों में दर्द की परेशानी हो जाती है। ऐसे में हर रोज बादाम दूध पीना चाहिए जिससे हड्डियां मजबूत होती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

हृदय बनेगा हेल्दी
बादाम के दूध का सेवन करने से आपका हार्ट हेल्दी बनता है। दरअसल, बादाम के दूध में विटामिन-ए और विटामिन-ई पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। जिसके कारण आपका हृदय स्वस्थ रहता है।
बादाम दूध की रेसिपी
हेल्दी बादाम का दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध को आंच पर उबलने रखें। इसमें, 6-7 पीसे हुए बादाम या बादाम का पाउडर मिलाएं। इसे 5-10 मिनट के लिए उबलने दें। फिर, इस दूध में स्वाद के अनुसार मीठा मिलाएं। अगर, गुड़ या शहद मिलाना चाहते हैं तो, दूध को आंच से उतारने के बाद मिलाएं वरना दूध फट सकता है।



Click it and Unblock the Notifications