Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जामुन ही नहीं इसके बीज भी है बेमिसाल औषधि, जानें कौनसी बीमारियों में दिखाती है असर
जामुन का फल खाना तकरीबन हर किसी को बहुत अच्छा लगता है, इसका खट्टा मीठा स्वाद खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। वैसे यह गर्मियों का फल है, जो लू लगने से बचाता है, लेकिन इसके और भी कई फायदे हैं। लेकिन किसी भी मौसम में इसे खाना स्वादिष्ट हो सकता है। वैसे ज्यादातर लोग जामुन खाकर उसके बीजों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन की तरह ही उसके बीज भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, जो कई समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन और उसके बीज दोनों ही फायदेमंद हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, जामुन का कसैला स्वाद बार-बार पेशाब आने की समस्या को कम करने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार जामुन के बीज खून में ग्लूकोज के स्तर को कम करने और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर में दवा का काम करें
जामुन के बीज में इलाजिक एसिड नाम का फेनॉल एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के स्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव को रोकने में मदद करता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करता है।

पेट की समस्याओं में फायदेमंद
जामुन के बीज का नियमित रूप से सेवन करने से पेट साफ रहता है, जिससे कब्ज की दिक्कत नहीं होती। साथ ही जामुन के बीज डायरिया, पेचिस और आंत में अल्सर की समस्याओं को दूर करने में भी मददगार हैं।

खून को साफ रखें
जामुन का बीज खून को साफ करने में मदद करता है और शरीर से जहरीले पदार्थों का बाहर निकाल कर शरीर को साफ-सुथरा बनाता है। साथ ही यह खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचाने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच जामुन के बीज का पाउडर का सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
