Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पीपल के पत्ते में छिपे है कई गुण, जानें इसे खाने से क्या होता है?
पीपल के पेड़ का महत्व सिर्फ भारत में ही नहीं पुरे विश्व में है। पीपल के पेड़ को हिन्दू धर्म में पूजा जाता है और इसकी पत्तियों और फलों को खाया जाता है। पीपल का पत्ता कई कारणों में इस्तेमाल किया जाता है। पीपल के पत्ते का इस्तेमाल कई बिमारियों में किया जाता है। दरअसल पीपल के पत्ते में विभिन्न ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर की रक्षा करते हैं और कई बीमारियों का इलाज इसमें छिपा होता है।
इस लेख में हमनें पीपल के पत्ते को खाने के फायदे के बारे में चर्चा करेंगे।
पीपल का पत्ता खाने के फायदे

पत्ता बुखार के लिए
यदि आप तेज बुखार से पीड़ित हैं, तो पीपल के पेड़ का पत्ता आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए पीपल के पेड़ की कुछ कच्ची पत्तियां लें। इन्हें दूध में डालकर उबालें। इसमें थोड़ी चीनी डालें। इस मिश्रण को दिन में दो बार लें। इससे आपको बुखार में मदद मिलेगी।

अस्थमा में खाएं
अस्थमा जैसी बिमारी में भी पीपल के पत्ते सहायक होते हैं।
इसके लिए कुछ पीपल की पत्तियां लें। आप इसका पाउडर भी ले सकते हैं। इन्हें दूध में डालकर उबालें। इसमें थोड़ा शहद या चीनी डालकर इसका सेवन करें। दिन में दो बार इसका सेवन करने से अस्थमा में मदद मिलेगी।

आंखों के लिए
यदि आपको आंखों में दर्द है, आप पीपल के पत्ते खा सकते हैं। पीपल के पत्ते आपकी आंख को आराम देंगे और दर्द को दूर करेंगे। इसके लिए आप या तो पीपल की पत्तियों को दूध के साथ लें। या फिर आप पीपल की पत्तियों को पीसकर आंखों पर लगाएं। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और दर्द दूर होगा।

दांतों के लिए
कई लोग दांत में पीपल की पत्तियों और तने से ब्रश करना पसंद करते हैं। यदि आपके दांतों में कीड़ें हैं या फिर मुंह से बदबू आती है, तो आप पीपल की कच्ची जड़ लें और उसको दांतों में रगडें। इससे आपको दांतों के कीड़ों से छुटकारा मिलेगा और आपका दांत का दर्द भी दूर होगा। पीपल के पत्ते खाने से आपके मुंह की बदबू भी दूर हो जायेगी।

नकसीर दूर हो जाती है
गर्मियों में बच्चे अक्सर नकसीर से पीड़ित हो जाते हैं। नकसीर में बिना वजह नाक से खून बहने लगता है। इसका कारण अत्यधिक गर्मी को कहा जाता है। इस स्थिति में पीपल की पत्तियां आपकी मदद कर सकती हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि आप पीपल की कच्ची पत्तियां का लें।
या फिर आप पीपल की पत्तियों को पानी में उबालें और फिर उस पानी को पी लें। इससे आपको प्राकृतिक रूप से ठंडक मिलेगी और नकसीर से मदद मिलेगी।

हृदय रोग का इलाज
पीपल के पत्ते दिल के रोग में भी सहायक हैं। इसके लिए कुछ पीपल की पत्तियां लें और इन्हें रात में एक पानी के बर्तन में डाल दें और इसे डला रहने दें।
अगले दिन इस पानी को दो-तीन बार में पी लें। इस उपाय से कमजोर दिल और दिल के रोग के इलाज में सहायता मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
