Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
नाश्ते में भीगे चने खाए, कब्ज और डायबिटीज से छुट्टी पाएं
रात के खाने के बाद सुबह के नाश्ते का बड़ा ही महत्व होता है। अमूमन 10 से 12 घंटे का होता है। ऐसे में नाश्ते में पोषणयुक्त भोजन जरूरी होता है। बहुत सारे लोगों के सुबह के नाश्ते में चना जरूर शामिल होता है। खासकर काला चना, जो बहुत सारे पोषक तत्वों का खजाना होता है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है और बहुत महंगा भी नहीं होता है। भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इससे खून साफ होता है और हमारा दिमाग भी तेज होता है। रोजाना नाश्ते में इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके क्या बड़े फायदे हैं।

भरपूर ऊर्जा
भीगे चने में नींबू, बारीक कटे अदरक, काली मिर्च पाउडर, हल्का काला नमक मिलाकर सुबह खाने से स्वाद तो लगता ही है, आप पूरा दिन ऊर्जा से भरे रहते हैं। इसके सेवन से आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ती है और मन-मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।

शरीर की मजबूती
भीगे काले चने से हमारे शरीर को सबसे ज्यादा पोषण मिलता है। भीगे चने में बहुत सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इनके रोजाना सेवन से शरीर को कोई बीमारी नहीं लगती है। काले चनों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह दो मुट्ठी खाएं।

डायबिटीज से बचाव
अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना अपनी डाइट में भीगे चनों को जरूर शामिल करें। रोजाना 25 ग्राम काले चने रात में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें तो इससे डायबिटीज की समस्या दूर होती है। साथ ही शरीर काफी एक्टिव बना रहता है।

कब्ज में राहत
चने को एक निश्चित मात्रा में पानी के साथ रातभर भिगो दें। फिर सुबह पानी से छानकर इसमें अदरक, जीरा और नमक मिला कर इसका सेवन करें। इस तरह सेवन करने से कब्ज की समस्या में बहुत राहत मिलती है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह पाचन में भी मददगार होता है।



Click it and Unblock the Notifications