Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज
टीवी के पॉपुलर एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का बुधवार निधन हो गया है। 40 की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ है। कहा जा रहा है कि अस्पताल जाने से पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना दम तोड़ दिया था। सिद्धार्थ की मौत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। सिद्धार्थ अपनी एक्टिंग और फिटनेस के लिए जाने जाते थे। सिद्धार्थ की लाइफस्टाइल काफी हेल्दी थी।

हेल्दी लाइफस्टाइल होने के बाद भी 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया है। आंकड़े बताते है कि भारत में कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे है। आज से 10 से 15 साल पहले हार्ट अटैक और दिल की बीमारी बुजुर्गों को होती थी। लेकिन पिछले काफी समय से जवान और यंग लोगों में हार्ट अटैक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में जिसे नजरअंदाज बिलकुल नहीं करना चाहिए।

दांत या सिर में दर्द
हार्ट अटैक से पहले कई लोगों जबड़े, दांत या फिर सिर दर्द की शिकायत की है। अगर आपको कभी भी जबड़े, दांत और सिर दर्द हो तो आप इसे नजरअंदाज ना करें। जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं।

हार्ट बीट
हार्ट अटैक अचानक आता है, लेकिन कुछ हफ्ते पहले शरीर में कुछ ऐसे बदलाव नजर आते है जिससे हम नजरअंदाज कर देते है। आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में किसी भी लक्षण को अनदेखा नहीं करना चाहिए। कई बार नर्वस और खुश होने पर इंसान की हार्ट बीट कम ज्योदा हो जाती है। अगर कुछ सेकेंड से ज्यादा हार्ट बीट नॉर्मल नहीं रहती है तो आप जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

सीने में जलन
काम के दौरान या फिर चलने पर सीने में हैवीनेस या फिर भारीपन होता है तो जो कि काम बंद करने के बाद ठीक हो जाता है। यह भी हार्ट अटैक का एक सामान्य लक्षण होता है। वहीं अगर आपके सीने यानी छाती में लगातार जलन हो रही है या फिर आप बदजहमी से परेशान हो रहे तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

खर्राटे
सोते समय खर्राटे लेना आम बात है, लेकिन तेज आवाज की खर्राटों के साथ दम घुटना महसूस होना भी हार्ट अटैक का लक्षण है। इस लक्षण को स्लीपिंग एपनिया कहते है। रात को सोते समय कई बार सांस रुक जाती है, जिससे दिल पर काफी असर पड़ता है।

पसीना
शरीर से बहुत ज्यादा पसीना आना हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। ठंड में या फिर ठंडे मौसम में भी लगातार पसीना आना गंभीर हो सकता है। ऐसे में इस लक्षण को नजरअंदाज ना करें।

सांस लेने में दिक्कत
सांस लेने में दिक्कत होना हार्ट अटैक का एक आम लक्षण है। सांस लेने में दिक्कत हो तो इस संकेत को नजर अंदाज ना करें। सांस लेने के अलावा कुछ लोगों को घबराहट भी महसूस होती है।

लगातार खांसी
खांसी होना आमतौर पर हार्ट अटैक या फिर दिल की बीमारी से जुड़ी नहीं होती है। अगर आप किसी दिल की बीमारी या हार्ट डिसीज से जूझ रहे तो लगातार खांसी पर जरुर ध्यान दें। लगातार खांसी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

कंधे में दर्द
हार्ट अटैक से पहले कई लोगों के कंधों या फिर कमर में दर्द की समस्या देखने को मिली है। अगर आपको ये लक्षण दिखाई दें तो जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं।

उल्टी
उल्टी आना और पेट में दर्द होना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण है। बार बार उल्टी आना पेट में दर्द होने पर इसे नजरअंदाज ना करें बल्कि डॉक्टर से सलाह लें।

हाथ या एड़ी में सूजन
जब हार्ट खून को ठीक से पंप नहीं कर पाता है तो हाथ पैरो में सूजन आ जाती है। हाथ पैरों पर सूजन की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बढ़ती सूजन होने पर डॉक्टर से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
