Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्टडी : ज्यादा आयरन खाना दिल को हेल्दी बनाता है, दिमागी स्ट्रोक आने का रहता है खतरा
आयरन, शरीर के आवश्यक तत्वों में से एक है क्योंकि ये रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाओं) के निर्माण में मदद करता है। इन्हीं लाल रक्त कोशिकाओ के जरिए शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो कई तरह की परेशानियां होती हैं जैसे- खून कम हो जाता है (एनीमिया), थकान और सुस्ती की समस्या होने लगती है। मगर क्या आपने सोचा है कि अगर आप जरूरत से ज्यादा आयरन ले लें, तो क्या होगा?
जी हां, इसी संबंध में हाल में लंदन के इंपीरियल कॉलेज में एक रिसर्च हुई जिसे 'जर्नल ऑफ़ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और PLOS मेडिसिन' में छापा गया है। इस अध्ययन के लिए 5 लाख से भी ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था।

दिल की बीमारी से बचाता है आयरन
रिसर्च में बताया गया है कि आयरन डाइट दिल की बीमारियों से बचाता है। दरअसल आयरन का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने से एनीमिया का खतरा कम हो जाता है। इस शोध में पाया गया है कि आयरन प्राकृतिक रूप से एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) के खतरे को कम करता है। एथेरोस्क्लेरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति की धमनियों में वसा जमा हो जाता है और धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। ऐसे में ये माना जा सकता है कि आयरन का अच्छी मात्रा में सेवन करने से आप हार्ट अटैक की स्थिति से बच सकते हैं।

दिमाग के लिए खतरनाक हो सकता है ज्यादा आयरन
इसी रिसर्च में एक चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि ज्यादा आयरन के सेवन से आपको स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि शरीर में ज्यादा आयरन होने पर ब्लड क्लॉटिंग (खून के थक्के जमना) का खतरा बढ़ जाता है। इसका कारण यह है कि ज्यादा आयरन होने के कारण शरीर में खून का बहाव थोड़ा धीमा हो जाती है। ऐसे में ज्यादा आयरन खाने से व्यक्ति को स्ट्रोक हो सकता है, जो कि एक जानलेवा स्थिति है।

त्वचा के संक्रमण का भी खतरा
इस रिसर्च में एक बात भी सामने आई है कि आयरन के ज्यादा सेवन से स्किन इंफेक्शन का भी खतरा होता है। हालांकि अभी इस संबंध में और ज्यादा रिसर्च किए जाने की जरूरत है। शोध के दौरान 900 से ज्यादा लोगों में स्किन इंफेक्शन के मामले पाए जाने के बाद शोधकर्ताओं को इस बात का पता चला।



Click it and Unblock the Notifications
