Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Health Tips: सुबह उठते ही एड़ी में होता है दर्द? तो हो सकते है ये कारण, जानें घरेलू उपचार
Home Remedies for Heel Pain-सर्दियों के मौसम में अक्सर क्या आप के साथ भी होता है कि जब आप सुबह सो कर उठते हैं तो जमीन पर पैर रखते ही आपकी एड़ियों में चमक सी उठ जाती है और कुछ देर तक दर्द बना रहता है। इस दर्द को आप नजरअंदाज करते हुए अपने काम में लग जाते हैं। लेकिन एड़ियों में होने वाला ये दर्द आप लंबें वक्त तक नहीं छोड़ सकते है। एड़ी में होने वाला ये दर्द कई बीमारियों की वजह हो सकता है। सुबह के वक्त एड़ी में होने वाला ये दर्द प्लांटर फेशिआइटिस या एक्लीट टेंडिनिटिस कंडीशन के कारण भी हो सकता है। अगर इस तरह की तकलीफ आपको लंबे समय तक बनी रहती है तो आपको डॉक्टर को दिखाना और ट्रीटमेंट करवाना जरूरी हो जाता है। लेकिन एड़ी के दर्द को आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से ठीक कर सकते हैं, इसके साथ ही सुबह उठते ही एड़ी में दर्द क्यों होता है. चलिए जानते हैं इनकी वजह-

प्लांटर फेशिआइटिस (Plantar Fasciitis)
प्लांटर फेशिआइटिस एक ऐसी कंडीशन होती है, जिसमें पैर के लिगामेंट या कॉर्ड में स्वेलिंग आ जाती है। जिसकी वजह से ऐड़ियों में प्लांटर फेशिआइटिस का दर्द उभरता है। इसके लक्षण सबसे ज्यादा सोकर उठने के बाद मॉर्निंग में व्यक्ति को सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं।

एड़ी में फ्रैक्चर
अगर किसी वजह से एड़ी में फ्रैक्चर हुआ है तब भी सर्दियों में दर्द ज्यादा होने लगता है। फ्रैक्चर वाले ऐड़ी पर अधिक जोर देने से भी दर्द शुरू हो जाता है।

फ्रैक्चर स्ट्रेस
किसी एथलीटएक्टिविटी, दौड़, कूद के कारण एड़ी में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो सकता है। इसकी तकलीफ कुछ दिनों या हफ्तों तक हो सकती है। इस वजह से सूजन और चलने में दर्द होने लगता है।

अकिलिस टेंडोनिटिस (Achilles Tendonitis)
अकिलिस टेंडोनिटिस टिशू, जो आपकी मसल्स को एड़ी की हड्डी से जोड़ता है। लेकिन इन टिशू में जब किसी वजहों से सूजन आने लगती है तो एड़ी में दर्द शुरू हो जाता है। इसके लक्षण सुबह के वक्त सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। इसका एक बड़ा कारण ब्लड सर्कुलेशन का सही से ना होना होता है।

Home Remedies for Heel Pain- बर्फ से सेंक
जब आपको सुबह उठने के बाद एड़ी में दर्द होने लगे तब आप उसकी सिकाई करना शुरू करें। इससे आपको आराम मिलेगा। बर्फ के टुकड़े को तौलिया या किसी रूमाल में बांध कर एड़ियों पर इससे सिकाई करें। सेंक 10 से 15 के लिए ही करें और फिर पैरों को पानी से धो लें।

Home Remedies for Heel Pain- गर्म पानी में पैर डाल कर बैठना
आप एड़ियों के दर्द से राहत के लिए कुछ देर गर्म पानी में पैर रख कर बैठ सकते हैं। इसके लिए एक बकेट में गर्म पानी और उसमें थोड़ा सा नमक भी डाल लें और 15 से 20 मिनट कर आप उसमें पैर रख कर बैठ जाएं आपको काफी आराम मिलेगा। .

Home Remedies for Heel Pain- मालिश
एड़ी में दर्द को दूर करने के लिए आप मालिश कर सकती है, इससे आपको फायदा होगा। आप सुबह-सुबह सरसों को तेल लें और हल्के हाथों से एड़ी पर मसाज करें।

Home Remedies for Heel Pain- सही डाइट
अगर आपका खानपान सही है तो इसकी समस्या काफी कम हो सकती है। अगर आपको एड़ियों में दर्द की शिकायत नहीं जा रही हैं तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। अपनी डाइट में विटामिन डी का सेवन करना शुरू करें, फलों और सब्जियों का सेवन करें।
References-
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/
betterhealth.vic.gov.au



Click it and Unblock the Notifications
