Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
मिलावटी लाल मिर्च की शुद्धता जांच करने के लिए FSSAI ने बताया तरीका, घर बैठे जांच
लाल मिर्च हमारे डेली रुटीन के मसालों में इस्तेमाल करने वाला सबसे आम मसालों में से एक है। दाल में तड़का डालने के लिए एक साबुत लाल मिर्च का उपयोग किया जाता है। पहले के जमानों में घरों में ही लाल मिर्च को पीसकर इसका मसाला बनाया जाता था। फिर धीरे-धीरे लोग बाजार से रेडीमेड मिर्च खरीदने लगें। हालांकि, आज हमें रेडीमेड लाल मिर्च पाउडर मिल जाता है जो हर किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने नजदीकी स्टोर से जो लाल मिर्च पाउडर खरीद रहे हैं, वह मिलावटी हो सकता है। जी हां, ये सही है।

अक्सर रंग को बढ़ाने के लिए लाल मिर्च पाउडर में ईंट और सोपस्टोन पाउडर मिलाया जाता है। परिणामस्वरुप हमारे स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। अब सवाल यह है कि हम जिस लाल मिर्च पाउडर का उपयोग कर रहे हैं, कैसे मालूम करें कि वह शुद्ध है या मिलावटी। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसका एक सरल उपाय बताया है।
FSSAI ने लाल मिर्च पाउडर की शुद्धता का पता लगाने के लिए कुछ ईजी स्टेप्स वाला एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। आइए एक साधारण परीक्षण करें।
ऐसे करें टेस्ट
स्टेप 1. एक गिलास पानी लें।
स्टेप 2. इसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें।
चरण 3. अब अवशेषों की जांच करें-
अपनी हथेली पर अवशेषों को रगड़ें। रगड़ने के बाद अगर कोई खुरदरापन महसूस हो तो उसमें ईंट का पाउडर/रेत डाल दें। और अगर आपको लगता है कि यह साबुन और चिकना है, तो इसमें साबुन का पत्थर है।
वीडियो में देखें:
इससे पहले इन मसालों की मिलावट पकड़ने का बताया था तरीका
इन दिनों दरअसल FSSAI ने #DetectingFoodAdultera नाम की एक फूड श्रृंखला की जांच शुरु की है। जिसमें वो अलग-अलग ट्रिक से खाद्य पदार्थों की शु्द्धता जांच करने के तरकीबें शेयर कर रहा है। इससे पहले FSSAI ने मसालों में नमक और हल्दी की शुद्धता जांचने का तरीका बताया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
