Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

कोलेस्ट्रॉल भी फेट की तरह ही एक पदार्थ होता है जो हमारे खून में मौजूद रहता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के हॉरमोन्स को बनाने के साथ विटामिन-डी के उत्पादन और खाना पचाने जैसी चीजों में भी काफी फायदेमंद है। कई बार हमारे ब्लड सेल्स में कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, जिस कारण दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। हमारी शरीर में कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं- एक बैड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा गूड कोलेस्ट्रॉल। बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण आपके शरीर में बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को लिवर तक लाकर उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपने शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए डाइट में कौन-कौन से फूड्स को शामिल कर सकते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए फूड्स
1. ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, पिस्ता, मूंगफली जैसे नट्स आपके दिल को हेल्दी रखने का काम करता है। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर के गुण मौजूद होते हैं। इनमें मौजूद प्लांट स्टेरोल आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने में मदद करता हैं।
2. चिया सीड्स
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर और हेल्दी पोषक तत्व के गुण मौजूद होते हैं। चिया सीड्स को डाइट में शामिल करने से ब्लड प्रेशर का स्तर भी कंट्रोल में रहता है।
3. साबुत अनाज
साबुत अनाज बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने का काम करता है। साबुत अनाज में सॉल्यूबल फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में साबुत अनाज जरूर शामिल करें।
4. हाई फाइबर फ्रूट्स
सेब, नाशपाती, जैसे हाई फाइबर से भरपूर फल बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का काम करता है। आप इन फ्रूट्स को अपनी डाइट में सीधे तौर पर शामिल करें। आप चाहे तो अपनी डाइट में स्मूदी या शेक बनाकर भी शामिल कर सकते हैं।
5. फ्लैक्स
फ्लैक्स सीड्स और ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के गुण मौजूद होते हैं। शाकाहारी लोग अपनी डाइट में फ्लैक्स सीड्स को जरूर शामिल करते हैं। ऐसे में आप भी अपने शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ने के लिए इन फ्लैक्स सीड्स को शामिल करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
