Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Coronavirus:ऑनलाइन फूड डिलीवरी से भी हो सकता है संक्रमण, जानें ऑर्डर करते हुए कैसे रहें सावधान
कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन में कैद हैं। ऐसे में लोगों को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पड़ रहा है। लेकिन बाहर से आया सामान भी आपके लिए खतरा बन सकता है। जो लोग दूसरे शहरों में फंस गए हैं उनके पास सिर्फ ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना ही ऑप्शन हैं। ऐसे में कई लोगों को संशय हैं कि फूड ऑर्डर करने में कहीं वो कोविड-19 के चपेट में तो नहीं आ जाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना कितना सुरक्षित है।
कई कंपनियां ऑनलाइन सर्विस देने पर नो कॉन्टैक्ट डिलीवरी ऑप्शन भी देती हैं। इसमें डिलीवरी ब्यॉय आपका सामान आपके घर बाहर छोड़ जाता है। जो आपको नोटिफिकेशन के द्वारा पता चल जाएगा. इससे आप किसी बाहर के व्यक्ति के संपर्क में आने से बच सकते हैं।

ऑनलाइन फूड मंगवाना सुरक्षित है या नहीं ?
अगर विशेषज्ञों की मानें तो अब तक फूड या फूड पैकेजिंग के जरिए कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई सबूत नहीं मिला है, क्योंकि अच्छी तरह खाना पकाने से यह वायरस मर जाता है, इसलिए ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाया गया भोजन पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि फूड पैकेजिंग के संपर्क में आने से संक्रमित होने की संभावना न के बराबर है, फिर भी एहतियात बरतना जरूरी हैं। अगर आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर रहे हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें-

'कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी' का विकल्प चुनें
खाना ऑर्डर करने के लिए आप कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी का विकल्प चुनें। इन दिनों जोमैटो-स्विगी समेत कई फूड डिलीवरी कंपनियां कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी का ऑप्शन दे रही है। कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी के तहत डिलीवरी करने वाला शख्स आपका खाना आपके दरवाजे के बाहर रख देगा, डोरबेल बजाएगा और आपको डिलीवरी की पुष्टि करने के लिए कॉल करेगा। आपको अपना आर्डर भी मिल जाएगा और डिलीवरी करने वाले से सुरक्षित दूरी भी बनी रहेगी।

कैरी बैग को बाहर ही छोड़े
आप खाने का पैकेट अंदर लाने से पहले कैरी बैग को बाहर की डस्टबिन में डाल दें। भोजन को एक साफ कंटेनर में डालें, पैकेजिंग को डस्टबिन में फेकें। अगर आपका खाना गर्म नहीं है, तो खाने के पहले उसे गर्म ज़रूर कर लें। हाथ से खाने की बजाय स्पून और कांटे का इस्तेमाल करना चाहिए।

अच्छे से धोएं हाथ
फूड डिलीवरी को कोरोना प्रूफ करने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन उसके बाद जब-जब आप अपने स्वादिष्ट भोजन का मजा लेते हैं, तो सब सार्थक हो जाता है/ सुरक्षित रहें, जरूरी सूचनाएं प्राप्त करते रहें और सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि अपने भोजन का आनंद लेते रहें।

ऑनलाइन पेमेंट करें
कोशिश करें इन दिनों आप कैश पेमेंट करने से बचें। अगर आप कैश पेमेंट करते हैं, तो कोशिश करें कि पूरी रकम दें, ताकि आपको कोई चेंज या खुल्ला वापस न लेना पड़ें। जहां तक संभव हो डिजिटल पेमेंट ही करें।



Click it and Unblock the Notifications
