Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
प्याज के छिलकों से करें डेंगू को सफाया, जाने कैसे
ऐसे कई सब्जियां और फल होते हैं जिनके छिलके भी काफी हेल्दी होते हैं। जैसे की खीरे के छिलके। ऐसे ही अन्य सब्जियां भी हैं जिनके फायदे तो आप जानते हैं लेकिन उनके छिलकों के फायदों के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। जैसे की प्याज के छिलके काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन शायद ही किसी को इनके फायदों के बारे में मालूम होगा।
डेंगू जैसी घातक बीमारी से बचना है तो आपको इसे फैलान वाले मच्छरों से बचाव करना होगा। इसके लिए प्याज के छिलके काफी फायदेमंद साबित होते हैं। दरअसल कीड़े-मकोड़े और मच्छरों को भगाने के लिए ये फिनाइल की तरह काम करते हैं। इसके लिए आपको रात भर के लिए प्याज के छिलकों को किसी बर्तन में पानी में भिगोकर रख देना है और फिर अगले दिन इसी पानी को घर के दरवाजे और खिडकियों पर छिड़क दें.. इस पानी की महक बेहद तीखी होती है,जिससे कीड़े-मकोड़े और मच्छर भाग जाते हैं। खासकर डेंगू के मच्छरों को भगाने के लिए ये कारगर नुस्खा है।

ऐसे भागते हैं प्याज के छिलकों से डेंगू के मच्छर
- घर के कीड़े-मकोड़े और मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए प्याज के छिलकों का इस्तेमाल करें।
इसके लिए रात भर के लिए प्याज के छिलकों को पानी में भिगोकर रखें।
- फिर अगले दिन इस पानी को दरवाजे और खिडकियों के पास ले जाकर रख दें।
इस पानी की महक काफी तीखी होती है जिससे - कीड़े-मकोड़े और मच्छर घर में नहीं आते हैं।
डेंगू के मच्छरों को भगाने के लिए ये काफी कारगर नुस्खा है।
- इससे आपका कुछ खर्चा भी नहीं होगा और आप डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचे रहेंगे।
प्याज के छिलकों में पोषक-तत्व
प्याज के छिलकों में वो ही पोषक-तत्व होते हैं जो प्याज में होते हैं।
ऐसे में जब आप प्याज के छिलकों को पानी में भिगाते हैं तो प्याज के छिलकों के पोषक-तत्व भी पानी में आ जाते हैं। साथ ही प्याज की तीखी महक भी उस पानी में आ जाती है। ये तीखी महक ही मच्छरों को भगाने का काम करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
