Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
नवरात्रि के व्रत के दौरान रखना है खुद को फिट, बनाएं ये स्वादिष्ट पकवान
नवरात्रि का शुभ पर्व शुरू होने वाला है। ये भारत में सबसे बड़े पर्व में से एक है। जो भारत के कई हिस्सों में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। 9 दिन तक लोग मां दूर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं। कई लोग नौ दिनों तक उपवास रखते है। कुछ लोग मां दूर्गा में अपनी श्रद्धा रखते हुए व्रत रखते है। तो वहीं कई लोग ऐसे भी है जो अपने कैलोरी कम करने और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए व्रत रखते है। लेकिन नौ दिन तक बिना अन्न खाएं खुद को फिट रखना काफी चुनौतिपूर्ण हो जाता है। इस लेख के जरिए हम आपको कुछ ऐसी फूड रेसिपिज के बारे में बताने जा रहे है। जिस खाकर आप फिट भी रह सकते है। साथ ही आसानी से घर पर बना भी सकते है। इन पकवानों को खाकर आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

साबूदाना की खिचड़ी
साबूदाना स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। व्रत के दौरान साबूदाना की खिचड़ी खाने से आपको एनर्जी भी मिल जाती है। इस रेसिपी को साबूदाना के साथ आलू, मूंगफली को मिक्स करके बनाया जाता है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। साबूदाना की खिचड़ी के अलावा आप साबूदाना की खीर भी बना सकते हैं। लेकिन इसे बनाते समय कम घी का प्रयोग करें।

कुट्टू के पकोड़े
नवरात्रि शुरू होने के साथ किराना की दुकानों पर कुट्टू का आटा मिलना शुरू हो जाता है। इसे आप रोटी या पूरी की तरह बनाकर आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं। इसके साथ ही कुट्टू के आटे में उबला हुआ आलू, भिगोया हुआ साबूदाना, हरी मिर्च मिलाकर टिक्की भी बना सकते है। इसे आप हरी चट्टनी या दही के साथ भी मजे से खा सकते है। स्वाद के साथ ये आपके हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखेगा।

फ्राई मखाने और मूंगफली
व्रत के दौरान आप मूंगफली, ड्राईफ्रूट्स खासकर मखाने को फ्राई करके रख सकते है। और स्नैक्स की तरह खा सकते है। मूंगफली और ड्राईफ्रूट्स को कम घी में अच्छे से भून लें। और ठंड करके किसी डिब्बे में रख लें। इसे आप कुछ दिनों तक आराम से स्टोर करके रख सकते है। इसे आप चलते फिरते भी खा सकते है।

मखाना खीर
नवरात्रि के व्रत के लिए आप मखाने की खीर भी बना सकते हैं। ये स्वादिष्ट तो होता ही है। साथ ही सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। इस खीर को आप दूध, गुड़ और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालतकर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

आलू का हलवा
आलू का हलवा व्रत के दिनों में काफी पसंद किया जाता है। आप उबले हुए आलू को मैश करके घी में इसे फ्राई करते रहे। जब तक ये घी ना छोड़ दें। इसके बाद इसमें चीनी और दूध डाल दें। थोड़ी देर तक मिलाते रहे। और इलायची पाउडर मिक्स कर दें। आपका आलू का हलवा तैयार है।
नोट: व्रत के दौरान आप खाने की चीजों के साथ, बनाना शेक, खिरे का रायत, फ्रूट रायत भी ट्राय कर सकते है। ये आपके स्वाद को भी बढ़ाएगा। साथ ही आपको व्रत के दौरान कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications