Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
घड़े की जगह अब घर ले आएं मिट्टी की बोतल, सौंधी खुशबू वाले पानी से शरीर को मिलेंगे कई लाभ
पर्यावरण को बचाने के लिए लोग अपने अपने तरीके से कदम उठा रहे हैं। अब वो प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे हैं। अब लोगों ने प्लास्टिक बोतलों का विकल्प भी ढूंढ लिया है। अब वो इसके स्थान पर क्ले बोतलों को प्रयोग में ला रहे हैं। इनका डिजाइन काफी आकर्षक रखा गया है। ये दिखने में दूसरी बोतलों की तरह जरूर है लेकिन इसमें पानी पीने के फायदे अनगिनत हैं। अगर मिट्टी की बोतलों को खरीदने से पहले आपके मन में किसी तरह की दुविधा है तो यहां बताये फायदों को एक बार पढ़ लें।

मेटाबॉलिज्म को बनाए बेहतर
मिट्टी के घड़े से पानी पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहता है, वहीं इसके विपरीत प्लास्टिक इस हार्मोन के स्तर को घटा देती है। मिट्टी पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है जो शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।

प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी
मिट्टी झरझरी होती है और जब उसमें पानी रखा जाता है तो वाष्पीकरण होता है। बहुत सूक्ष्म लेवल पर क्ले में छिद्र होते हैं और ये रिसकर बाहर की गर्मी से ऊर्जा लेती है ताकि गैस बन सके और इस वाष्पीकरण की प्रक्रिया की मदद से पानी ठंडा रहता है।

एनवायरनमेंट फ्रेंडली
प्लास्टिक की बोतलों के मुकाबले में मिट्टी से तैयार बोतलें बहुत बेहतर होती हैं क्योंकि ये पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। कांच की महंगी बोतलों के मुकाबले में भी ये आपका बजट नहीं बिगड़ेंगी और इनका रख रखाव भी आसान है।

क्षारीय गुणों वाला
मिट्टी का गुण क्षारीय होता है और जब ये पानी की अम्लता के संपर्क में आता है तो अच्छा पीएच बैलेंस बनता है। पानी में पीएच लेवल सही होने से एसिडिटी और गैस से जुड़ी समस्या से आराम मिलता है।

हीलिंग पॉवर
क्ले में मिनरल्स और इलेक्ट्रोमैगनेट ऊर्जा भरी हुई होती है और जब इसमें पानी को स्टोर करके रखा जाता है तो वो गुण उस पानी में भी आ जाते हैं। इस पानी में हीलिंग पॉवर्स मौजूद होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
