Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
कहीं आप केमिकल वाला गुड़ तो नहीं खा रहे हैं, इस सिम्पल हैक्स से मालूम करें
गुड़ को चीनी का एक स्वस्थ विकल्प माना जाता है, अक्सर भारतीय घरों में मीठे व्यंजनों में गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बाजार में गुड़ की इतनी सारी किस्में उपलब्ध है और मुनाफे के चक्कर में कई जगह नकली गुड़ बनाकर बेचा जाता है, कोई कैसे सबसे अच्छा गुड़ चुन सकता है - जो बिना मिलावट और रासायनिक मुक्त हो?

इंस्टाग्राम पर शेफ पंकज भदौरिया ने बताया है कि कैसे एक आसान हैक्स से आप असली और नकली गुड़ (Jaggery) की पहचान कर सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप केमिकल वाले गुड़ की आसानी से पहचान कर सकते हैं। गुड़ को निखरा हुआ रुप देने के लिए इसमें ज्यादा सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। सोडा मिला गुड़ ज्यादा सफेद होता है। ऐसे ही केमिकलयुक्त गुड़ दिखने में तो आपको बहुत अच्छा लगेगा, लेकिन क्वालिटी में ये अच्छा नहीं होता।
रंग से पहचानें
असली गुड़ डार्क ब्राउन या काला दिखता है। पीले और सफेद रंग का गुड़ केमिकल युक्त होता है। गुड़ का रंग जितना गहरा होगा, ये उतना ही शुद्ध होगा इसलिए गुड़ खरीदते वक्त इसके रंग से जरुर परखें।
गुड़ में कैल्शियम कार्बोनेट और सोडियम बाइकार्बोनेट की मिलावट होती है। कैल्शियम बाइकार्बोनेट से गुड़ काफी पॉलिश लुक में दिखता है, इसके साथ ही ये वजन में भी भारी हो जाता है। मिलावट वाला ये गुड़ सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है।
ऐसे पहचानें
इसके साथ ही केमिकलयुक्त गुड़ स्वाद में कड़वा और नमकीन लगता है। इसकी मिठास बढ़ाने के लिए इसमें शुगर क्रिस्टल मिलाया जाता है। इसके साथ ही असली गुड़ की पहचान करने के लिए इसे आप पानी में घोले। अगर यह पानी में नीचे बैठ जाता है तो यह नकली गुड़ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
