Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सूरजमुखी का बीज खाने से होते हैं कई फायदे, स्किन रहेगी चमकदार और दिमाग रहेगा शांत
सूरजमुखी के फूलों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको इसके बीज के पौष्टिक गुणों के बारे में पता है? अगर नहीं पता तो आपको जरूर जानना चाहिए कि इसके बीजों का सेवन किस तरह से किया जा सकता है। इनके बीजों में काफी सारा विटामिन ई तथा अन्य खनिज पदार्थ होते हैं, जो सिर से ले कर पांव तक फायदा पहुंचाते हैं। इन दिनों लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिये अलसी, कद्दू, तिल और सूजरमुखी के बीजों का सेवन करने लग गए हैं।
सूरजमुखी के बीजों को खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, कोलेस्ट्रॉल घटता है, त्वचा में निखार आता है तथा बालों की भी ग्रोथ होती है। आइये जानते हैं सूरजमुखी के बीज खाने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

हेल्दी स्नैक्स
सूरजमुखी के बीज में आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स पाय जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए उन्हें किसी भी रूप में अपने आहार में शामिल करने से फायदा होगा। सूरजमुखी के बीजों को आप अपने नाश्ते में शामिल सकते हैं। इसके लिए उन्हें भुनकर व उन पर नमकीन मसाले डालकर खा सकते हैं, ये एक स्वास्थ्यपरक स्नैक माना जाता हैं।

हाई ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल
सूरजमुखी के बीज और अंकुरित आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की क्षमता को बढ़ाते हैं। इसमें विटामिन ई की मात्रा ज्यादा होती है। यह विटामिन ई हाई बल्ड प्रेशर को कम करने के लिए विटामिन सी और सेलेनियम के साथ मिलकर काम करता है।

एक्ने और त्वचा संबन्धित रोग दूर करे
सूरजमुखी बीज के तेल में फैटी एसिड होते हैं जो कि त्वचा को बैक्टीरिया से बचा कर एक्ने होने से रोकते हैं। यह भी माना जाता है कि सूरजमुखी तेल एक्जिमा और डर्मेटाइटिस की बीमारी से बचाता है।

दिमाग के लिये अच्छा
यह आपके दिमाग को शांत रखता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिमाग की नसों को शांत करता है तथा स्ट्रेस और माइग्रेन से छुटकारा दिलाता है।

हेयर ग्रोथ
जिंक से भरे ये बीज आपके बालों को बढाएंगे। हांलाकि अत्यधिक जिंक के सेवन से बाल झड़ने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इसमें मौजूद विटामिन ई, सिर में ब्लड सर्कुलेशन कर के बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
मूड सुधारे
सूरजमुखी के बीज में मैग्नीशियम अच्छे मूड को बढ़ावा देने में मदद करता है। कुछ सालों पहले डिप्रेशन के इलाज के लिए मैग्नीशियम सल्फेट का इस्तेमाल किया जाता था और इस समय में मानसिक स्वास्थ की थेरेपी के लिए होमोपैथी में मैग्नीशियम का इस्तेमाल किया जाता है। तनाव और डिप्रेशन से भी दूर रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
