Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
कॉफी पीने के होते हैं ये फायदे, जानें कब पीनी चाहिए कॉफी
सुबह-सुबह एनर्जी के लिए आप में से कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते है सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है। आमतौर पर कॉफी का सेवन सभी लोगों को पसंद होता है। कॉफी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आज यानी 1 अक्टूबर को विश्व कॉफी दिवस मनाया जाता है। विश्व कॉफी दिवस के दिन हम आपको सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करने के फायदे बताएंगे।

तनाव कम होता है
कॉफी का सेवन करने से तनाव कम होता है। आज के समय में तनाव होना आम बात है। आप तनाव को कम करने के लिए रोजाना सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कॉफी का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है।

थकान को दूर करे कॉफी
थकान को दूर करने के लिए कॉफी का सेवन किया जा सकता है। कॉफी का सेवन करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। आप थकान को दूर भगाने के लिए कॉफी का सेवन कर सकते हैं।

त्वचा के कैंसर का खतरा कम हो जाता है
रोजाना सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन करने से त्वचा के कैंसर का खतरा भी काफी कम हो जाता है। एक अध्ययन के अनुसार रोजाना तीन कॉफी का सेवन करने से त्वचा के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है
अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के एक शोध के अनुसार रोजाना तीन से चार कप कॅाफी का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है।

ये है कॉफी पीने का सही समय
अगर आप दिन के 10 बजे से 11:30 बजे के बीच कॉफी पीना पसंद करते हैं या फिर आपको इसकी आदत है, तो यह सही समय है जब कार्टीसोल का स्तर नीचे होता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए सुरक्षित है।
इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए सुरक्षित है।
अगर आप 12 बजे से 1 बजे के बीच कॉफी पीते हैं, तो यह वो समय है जब कार्टीसोल का स्तर फिर से ऊपर उठता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए नुकसानदायक ही है।



Click it and Unblock the Notifications
