Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Winter Tips: सर्दी में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

सर्दियों के मौसम में एक उम्र के बाद खास कर बुजुर्ग लोगों के जोड़ों में दर्द होने लगता है। कई बार ये दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि लोगों का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। सर्दी के मौसम में तापमान में गिरावट आने के कारण जोड़ों की ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं। जिस कारण उस जगह पर खून का दबाव कम हो जाता है। इस कारण जोड़ों में अकड़न होने लगती है, और लोहों के जोड़ों में बेहीसाब दर्द होने लगता है। विंटर सीजन में दिल के पास खून की गर्माहट बनाए रखना जरूरी होता है। दिल के पास खून ठंडा होने पर शरीर के दूसरे अंगों में खून की कमी होने लगती है। ऐसे में स्किन के ठंडा होने पर आपको दर्द का असर ज्यादा होता है। लेकिन विंटर सीजन में कुछ टिप्स को फॉलो कर आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
डाइट में शामिल करें पौष्टिक आहार
सर्दी के मौसम में कई बार कमजोरी की वजह से भी जोड़ों का दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें। अपने खाने में जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स ही शामिल करें। एक बेलेंस डाइट आपको हेल्दी रखने के साथ आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर आपके जोड़ों में ज्यादा दर्द रहता है, तो अपनी डाइट में कैल्शियम वाली चीजें जरूर शामिल करें। कैल्शियम की कमी से भी आपकी हड्डियां कमजोर होती हैं। आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ हरी पत्तेदार सब्जी, तिल, सोयाबीन और सूखे अंजीर भी अपनी डाइट में शामिल करें।
विटामिन डी भी जरूरी
हमारे शरीर को विटामिन डी की बहुत जरूरत होती है। अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए सन बाथ जरूर लें। सन बाथ से हमारे बॉडी की इम्युनिटी पावर भी बढ़ाती है। धूप में बैठने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। जिस कारण जोड़ों के दर्द से भी आपको राहत मिलती है।
रोज करें एक्सरसाइज
सर्दी के मौसम में अक्सर सर्द हवाओं के कारण हड्डियां जाम हो जाती है। ऐसे में आप अपने ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए एक्सरसाइज या योग की मदद लें। रोजाना एक्सरसाइज करके आप अपने जोड़ों के लचीलेपन को बनाए रख सकते हैं। अगर आप एक्सरसाइज करने से बचना चाहते हैं, तो कोशिश करें की रोजाना वॉकिंग, रनिंग करके भी अपने जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। कई तरह के योगासन भी हैं, जो आपको जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने के साथ सर्दी में होने वाली कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
