Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
पानी चबाकर पीने से किडनी रहती है स्वस्थ, जानें पानी पीने का सही तरीका
आयुर्वेद के अनुसार पानी हमेशा घूंट-घूंट कर पीना चाहिए। ऐसा करने से पानी शरीर के तापमान के मुताबिक शरीर में पहुंचे। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी को पीने के कुछ नियम हैं जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। खासकर गर्मी के दिनों में इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आज हम यहां जानेंगे कि चबाकर जल पीने के फायदे क्या होते हैं और कैसे पानी पीना चाहिए।

चबाकर पानी पीने के फायदे
- पानी को चबाकर पीने से भोजन को पचाने में आसानी होती है और इसके लिए मुंह को पानी में लेते हुए चबाते हुए पीना चाहिए।
- पानी को घुंट-घुंट कर पीने से किडनी या ग्लैन ब्लैडर पर प्रेशर नहीं पड़ता है।
- चबा-चबाकर पानी पीने से मुंह में मौजूद लार पेट में जाती है और पाचन के लिए ये जरुरी होती है।
- खाली पेट चबाकर पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और रक्त शुद्ध होता है।
- घुंट-घुंट पानी पीने से पेट अच्छी तरह साफ होता है और भोजन के पोषक तत्व शरीर अच्छे से ग्रहण करता है।

ये हैं पानी पीने के 5 नियम
1. खाना करते समय और खाना खाने के 30 से 40 मिनट तक पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। भोजन करते समय पानी पीने से शरीर में मोटापा और कब्ज जैसी शिकायत हो जाती है। किसी भी प्रकार का गर्म भोजन करते समय या खीरा, तरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल ना पिएं। यदि आप इस नियम को अपनाएं, तो आप हमेशा तंदुरुस्त रह सकते हैं।
2. सुबह के समय ठंडा पानी बिल्कुल ना पिएं। सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। इसे पीने से पेट की चर्बी कम होती है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
3. व्यायाम करने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। व्यायाम करने से कुछ समय पहले पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों में एनर्जी आती है और शरीर जल्दी थकता नहीं है।
4. खड़े होकर पानी कभी नहीं पीना चाहिए। खड़े होकर पानी पीने से शरीर के ज्वाइंट वाले हिस्से कमजोर हो जाते हैं। यदि आप इस नियम को अपनाएं, तो आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
5. यदि आपके शरीर में दस्त या उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो सादा पानी ना पिएं। पानी में नमक और चीनी मिलाकर पिएं।

फैक्ट
शरीर के वजन का दो तिहाई भाग होता पानी होता है।
2.5 लीटर पानी रोजाना शरीर से निकलता है।
शरीर में 10 फीसदी पानी की कमी होने पर प्यास लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
