Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कंबल से एक पैर बाहर निकालने के बाद क्यों आती हैं अच्छी नींद, ये है वजह

जब भी बेहतर स्वास्थ्य की बात होती है तो कम से कम आठ घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, जिस तरह किसी भी काम को करने का सबका अपना तरीका होता है। ठीक उसी तरह, सोने का तरीका भी हर किसी का एक-दूसे से भिन्न होता है। जहां कुछ लोग तकिए को अपने पैर के बीच रखकर सोते हैं तो वहीं कुछ लोगों को रात में अपने कंबल से एक पैर बाहर निकालकर सोना अच्छा लगता है। यह एक ऐसी आदत है, जो अधिकतर लोगों में पाई जाती है। इसी आदत के चलते व्यक्ति न केवल तेजी से बल्कि अधिक आराम से सोता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिरकार ऐसा क्या है जो हमारे पैरों की इस पोजिशन को इतना परफेक्ट बनाता है और हम अच्छी तरह सो पाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

एक पैर निकालने से क्यों आती है अच्छी नींद?
हो सकता है कि आपके दिमाग में बार-बार यह प्रश्न घूम रहा हो कि कंबल से एक पैर बाहर निकालने से व्यक्ति को तेजी और अच्छी नींद क्यों आती है। हालांकि, इसके पीछे एक विज्ञान है।
• दरअसल, पैरों को शरीर के तापमान को कम करने के लिए जाना जाता है। यह नसों और धमनियों के बीच एक लिंक की तरह काम करते हैं, जो उस समय फैलती है जब आपके पैर गर्मी के संपर्क में आते हैं। जिसके कारण शरीर के अन्य सभी अंगों की तुलना में पैरों को तेजी से ठंडा करता है।
• इसका एक दूसरा कारण यह भी है कि आपके पैरों के निचले हिस्से पर बाल नहीं होते हैं और बालों की कमी से गर्मी तेजी से वाष्पित हो जाती है।
• जब आपके पैर ठंडे वातावरण के संपर्क में आते हैं तो यह शरीर के अन्य अंगों को भी उतनी ही जल्दी ठंडा करने में मदद करता है, इसलिए आपको अच्छी नींद लेने में मदद करता है।
• अब सवाल यह उठता है कि सिर्फ एक पैर को बाहर निकालने की ट्रिक कैसे काम करती है। दरअसल, जब आप एक पैर को बाहर निकालते हैं तो ऐसे में कूलिंग प्रोसेस को स्लो डाउन हो जाता है, जिससे आपको रात में ठंड नहीं लगती और आप आराम से सो पाते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप सिर्फ एक पैर निकालकर बाहर निकालकर ही सोएं।

वन फुट ट्रिक का पूरा फायदा कैसे उठाएं
अगर आप वन फुट ट्रिक का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।
• अपने आसपास के तापमान पर ध्यान दें। यह ट्रिक मुख्य रूप से गर्म दिनों में अधिक काम आती है। यदि आप सर्दियों के मौसम में अपने पैरों को अपने कंबल से बाहर निकालते हैं तो इससे आपको ठंड लग सकती है। जिससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। ऐसे में आपको दोबारा पैरों को अपने कंबल के अंदर वापस लाना पड़ सकता है।
• हमेशा सही फैब्रिक बेडशीट और कंबल का प्रयोग करें। गर्मियों में फलालैन बेडशीट उपयुक्त नहीं हो सकता है। इसी तरह शीयर कंबल को ठंड के मौसम के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
• अपने शरीर का तापमान बनाए रखने की कोशिश करें। जब रात हो जाती है तो आपके शरीर का तापमान भी गिरने लगता है।
• इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल कम करें क्योंकि इनसे निकलने वाली रोशनी आपके स्लीपिंग पैटर्न को खराब कर सकती है। जब आप ऐसा करते हैं तो वन फुट ट्रिक भी आपके काम नहीं आती है।
• लेटते समय अपने शरीर व मन को जितना हो सके, रिलैक्स करने की कोशिश करें। जब आप खुद को रिलैक्स्ड महसूस करते हैं तो ऐसे में एक पैर बाहर निकालना आपके काम आ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
