Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Vacation: वर्क-लाइफ से छुट्टी लेना क्यों है जरूरी? जानें मेंटल हेल्थ कैसे होती है प्रभावित
क्या आपको याद है कि आप अपने दोस्तों के साथ या फिर अपने परिवार के साथ कब छुट्टियों पर गये थे, आप में से ज्यादातर लोग अभी भी सोच ही रहें होंगे, लेकिन आपके लिए ऑफिस का काम, या फिर नई जॉब सर्च करना काफी मुश्किलों से भरा हो सकता है। इन सब के बीच लोग अपने आप को भूले जा रहे हैं, अपने शौक को खत्म करते जा रहे हैं, वेकेशन पर जाना तो उनके लिए एक ख्वाब बनता जा रहा है। अगर आपने भी अपनी प्रायोरिटी की लिस्ट में छुट्टियों को कम कर दिया या फिर हटा ही दिया है, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए उतना ही नुकसानदायक है जितना अच्छा भोजन ना करना और एक बुरी लाइफस्टाइल का चुनना।
आप हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं, पैसा कमाते हैं, और निवेश भी करते हैं लेकिन बस अपने बारें में भूल जाते हैं। आप अफने अनिश्चित भविष्य को बचाने के लिए कई तरह की कोशिशों में लग जाते हैं। लेकिन आज में जीना अक्सर भूल जाते हैं। जीवन के आराम जैसे छुट्टी या यात्रा काफी जरूरी है।
छुट्टी लेना बहुत महत्वपूर्ण है। साल में कम से कम एक बार छुट्टी पर जाना आपकी कई तरह की परेशानियों को खत्म कर सकता है। जिस तरह से मशीन को चलने के लिए ईधन की जरूरत होती है उसी तरह से लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए फिजिकल और मेंटल हेल्थ को हेल्दी रहने की जरूरत होती है। ये सर्विसिंग आपकी डेली रूटीन से ब्रेक लेने के रूप में होती है। हॉलीडे आपके संपूर्ण स्वास्थ के लिए जरूरी है।

वेकेशन पर जानें के फायदे हैं-
हॉलीडे, आराम और तनाव कम करने का बेस्ट तरीका
अगर आप अपने काम से छुट्टी लेकर कहीं बाहर जाते हैं तो ये आपके हेल्थ के लिए बेस्ट थेरेपी है। आप अपना सारा काम, तनाव और चिंताएं घर पर ही रखते हैं। आप अपने साथ और अपनों के साथ समय बिता सकते हैं। आप तय कर सकते हैं कि कब उठना है और आगे क्या करना है। ये आपके वर्क लाइफ से बहुत जरूरी ब्रेक देता है।

जिंदगी जीने का नया तरीका दिखाता है-
जब आप अपने वर्क से ब्रेक लेते हैं तो नई चीजें सीखना शुरू कर देते हैं। उस वक्त आप दुनिया को अपने नजरीये से एक्सप्लोर करते हैं। जब आप छुट्टी पर जाते हैं, सब कुछ नया होता है, नई जगह, नये लोग, नये तौर तरीके, खान पान। एक छुट्टी आपको अपने स्काईलाइन को बड़ा और गहरा बनाने और दूसरे चश्मे से देखना सिखाती है।

आपकी प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को बढ़ाता है
आप एक अच्छे हॉलीडे के बाद फ्रेश माइंड से काम करते हैं। इससे ना केवल आपकी प्रोडक्टिविटी में सुधार होता है बल्कि क्रिएटिविटी भी बढ़ती है। अध्ययन के अनुसार, जब आपका दिमाग नई भाषाओं, नई जगहों, नई आवाजों और संस्कृतियों के संपर्क में आता है, तो यह आपके दिमाग को नये तरीके से सोचने लगता है। लंबे समय में आपकी रचनात्मकता को बढ़ाता है।

मेंटल हेल्थ के लिए काफी जरूरी है छुट्टियां
एक छुट्टी आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी है। खुद से मिलने का मौका आपको छुट्टियों के दौरान ही मिल पाता है। जब आप अपने शौक को याद करते हैं और उनको पूरा करने की कोशिश करते हैं। टाइम पर खाना, हाइड्रेट करना, ये सब आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

आपके रिश्तों को मजबूती देता है
कई बार ऐसा होता है कि आप अपने काम की वजह से अपनी फैमली, दोस्तों, भाई, बहन को साइड लाइन करते हैं, इससे रिश्तों में कड़वाहट भी पैदा हो जाती है, लेकिन ऐसे रिश्तों में सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी होती है। उनके लिए वक्त निकालिए, यात्रा करे, साथ बैठकर खाना और मजे-मस्ती करें। ये सब आपकी लाइफ का सबसे जरूरी हिस्सा है, जो आप अपने काम के बोझ तले नहीं देख पाते हैं।

आने वाले साल के लिए खुद से करें ये वादा
आने वाले साल में अपने आप से ये प्रॉमिस करें कि जो मिस्टेक्स आपने इस साल की हैं वो आने वाले साल में नहीं करेंगे, इसमें वोकेशन भी शामिल है, जो आपने अपने ऑफिस के काम के बोझ तले होने की वजह से नहीं लीं थी। लेकिन इस आने वाले साल में अपने परिवार, दोस्तों और लव वन्स के साथ एक अच्छे हॉलीडे पर जरूर जानें का खुद से वादा करें।



Click it and Unblock the Notifications
