Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
क्या आप भी खुद के प्रति Self-Obsessed हैं, आपकी आईब्रोज देंगी इसका जवाब
इसमें कोई दोराय नहीं कि आईब्रो की शेप आपके पूरे लुक का ही काया पलट कर देती हैं लेकिन क्या आप जानते है कि आपकी यही आईब्रो आपके व्यक्तिव का भी खुलासा करती हैं? जी हां, आपने सही पढ़ा! असल में हाल ही में हुए एक रिसर्च में साबित हुआ है कि तरह-तरह की आईब्रोज हमारे व्यवहार के बारें में बहुत कुछ बताती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आईब्रो पर की गई यह रिसर्च और कौनसे रोचक तथ्य सामने लाती हैं।

क्या है रिसर्च?
हाल ही में जर्नल ऑफ पर्सनालिटी में एक स्टडी प्रकाशित की गई। जिसमे 'नार्सिसिज्म पर्सनलिटी इंवेटरी' आसान भाषा में कहें तो सेल्फ ऑब्सेस्ड और आत्मकेंद्रित विषय पर रिसर्च हुई। इस स्टडी में 39 लोगों को शामिल किया गया और उनकी फोटोज भी ली गई। फिर 28 लोगों को इन 39 लोगों के लुक्स के मुताबिक 1 से 8 तक रेटिंग देने को कहा गया।

रिसर्च का नतीजा
इस स्टडी के रिसर्चर्स के मुताबिक जिन लोगों की आईब्रो घनी और खास थी उनका स्वभाव बाकि से अलग था। ऐसे लोग बाकि लोगों के मुकाबले ज्यादा आत्मकेंद्रित यानी Self Obsessed थे। ऐसे में इन दिनों जहां घनी आईब्रोज ट्रेंड को अगर आप फॉलो कर रहें तो इसका मतलब हो सकता है कि आप आत्म केन्द्रित हो। टोरोनटो यूनिवर्सिटी के डॉ. मिरांडा के अनुसार आत्म केन्द्रित लोगों की आईब्रो, खास, अलग और घनी होती हैं। ऐसे लोग अपनी आईब्रोज को और ज्यादा खास बनाने के लिए उनका खास ख्याल रखते हैं। यही एक कारण हो सकता है कि लोग आईब्रो पर वैक्सिंग और उन्हें हमेशा शेप में रखने के लिए ट्रिमिंग करवाते रहते हैं।

आईब्रो की भूमिका
आंखों के ऊपरी हिस्से में बने आईब्रो चेहरे के बनावट का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो आपका पूरा लुक ही बदल देता है। ऐसे में यह यह जानना बहुत ही रोचक है कि जब शोधकर्ताओं ने शोध में शामिल हुए लोगों की फोटोज से आईब्रो हटाई तो आत्मकेंद्रित व दूसरे लोगों में फर्क पहचानना भी मुश्किल हो गया था।



Click it and Unblock the Notifications
